फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Rakesh Tikait warns of agitation over land acquisition and smart meters.

Aligarh News: राकेश टिकैत ने भूमि अधिग्रहण, स्मार्ट मीटरों पर आंदोलन की दी चेतावनी

Mon, 29 Jun 2026 02:25 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 29 Jun 2026 02:25 AM IST
विज्ञापन
Rakesh Tikait warns of agitation over land acquisition and smart meters.
भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने रविवार को टप्पल स्थित विजय तालान राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष के आवास पर किसानों की विभिन्न समस्याओं और संगठन की आगामी रणनीतियों पर बात की। टिकैत ने सरकार को चेतावनी दी कि बिना उचित मुआवजे जमीन अधिग्रहण नहीं होगा। उन्होंने स्मार्ट मीटर के विरोध में आंदोलन करने की चेतावनी दी।
विज्ञापन

टिकैत ने कहा कि जमीन अधिग्रहण पूरे प्रदेश और देश में बड़ा मुद्दा बन चुका है। नोएडा, अलीगढ़ सहित अन्य जिलों में किसानों की जमीनें ली जा रही हैं। यह तीव्रगामी मार्ग, औद्योगिक गलियारा, राजमार्ग और हवाई अड्डे के नाम पर हो रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार उपजाऊ जमीनें ले रही है पर सर्किल रेट नहीं बढ़ा रही है। टिकैत ने कड़े शब्दों में सर्किल रेट बढ़ाने की मांग की। उन्होंने कहा कि बिना किसानों से बातचीत और उनकी सहमति के किसान अब अपनी जमीनें नहीं देंगे। इसके लिए संगठन जल्द ही एक बड़ा आंदोलन शुरू करेगा।
विज्ञापन

राकेश टिकैत ने टप्पल में चल रहे स्थानीय भूमि विवाद पर भी बात की। उन्होंने बताया कि करीब चालीस साल पहले इस जमीन के पैसे दे दिए गए थे। गांवों में अक्सर लिखित बैनामा नहीं होता था, बल्कि कब्जे के आधार पर लेनदेन होता था। टिकैत ने अयोध्या श्री राम मंदिर के चंदा चोरी मामले पर भी तंज कसा। उन्होंने मांग की कि इस मामले में दोषियों को सिर्फ निकाला न जाए, बल्कि उन्हें पकड़ा जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


खाद की किल्लत पर जताई चिंता
भाकियू प्रवक्ता ने कहा कि चुनाव लड़ने वाले दल अपने घोषणा पत्र में स्मार्ट बिजली के मीटरों पर स्थिति स्पष्ट करें। उन्होंने चेतावनी दी कि घोषणा पत्र में स्पष्टता न होने पर मीटर नहीं लगने दिए जाएंगे। यह किसानों के क्षेत्रों में लागू होगा, चाहे सरकार किसी की भी बने। टिकैत ने देश में खाद की किल्लत और उसकी कालाबाजारी पर भी गहरी चिंता व्यक्त की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed