फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Rajveer became the principal of Navy Academy

इगलास के राजवीर बने नौसेना अकादमी के प्रिंसिपल

Thu, 04 Aug 2022 01:24 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 04 Aug 2022 01:24 AM IST
विज्ञापन
Rajveer became the principal of Navy Academy
रियर एडमिरिल राजवीर सिंह । - फोटो : IGLASS
क्षेत्र के गांव नगला नन्नू निवासी रियर एडमिरल राजवीर सिंह को भारतीय नौसेना अकादमी में प्राचार्य नियुक्त होने से गांव व क्षेत्रवासी गदगद हैं। क्षेत्रीय लोगों ने उनकी उपलब्धि पर बधाई दी है।
विज्ञापन

तोछीगढ़ के मजरा नगला नन्नू निवासी चौ. गिर्राज सिंह के तीसरी नंबर के बेटे राजवीर सिंह ने फरवरी वर्ष 1989 में नौसेना में कमीशन प्राप्त करने के साथ ही संचार और इलेक्ट्रोनिक युद्ध प्रणाली में विशेषता हासिल की। इसके बाद वे सफलता की सीढ़ियां चढ़ते चले गए और नौसैना में रियर एडमिरल की पोस्ट तक पहुंच गए। हाल ही में तीन दिन पूर्व भारतीय नौसेना की शिक्षा शाखा में सर्वोच्च पद भारतीय नौसेना अकादमी में प्राचार्य पद पर प्रोन्नति पाकर क्षेत्र को गौरवान्वित किया है। दूसरे नंबर के भाई विशंभर सिंह आर्मी से लेफ्टीनेंट जनरल के पद से तीन वर्ष पूर्व सेवानिवृत्त हुए हैं। वर्तमान में वे उर्वरक एवं रसायन मंत्रालय में निदेशक के पद पर सेवाएं दे रहे हैं। एसबीके स्कूल के कई छात्रों को शिक्षा के लिए छात्रवृत्ति देकर राजवीर उन्हें प्रोत्साहित कर रहे हैं। एसबीके स्कूल के प्रबंधक हरीमोहन अग्रवाल व नितिन अग्रवाल ने भी प्रोन्नति पर बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed