फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Rajni and Yogesh were elected BDC in the by-election

उप चुनाव में रजनी और योगेश चुने गए बीडीसी

Sat, 06 Aug 2022 12:39 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 06 Aug 2022 12:39 AM IST
विज्ञापन
Rajni and Yogesh were elected BDC in the by-election
जिले मेें ग्राम पंचायत एवं क्षेत्र पंचायत के रिक्त पदों के लिए हुए उप चुनाव के बाद शुक्रवार को मतगणना के बाद परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। क्षेत्र पंचायत सदस्य के दो पदों पर रजनी यादव एवं योगेश यादव को विजयी घोषित किया गया है।
विज्ञापन

सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी कौशल कुमार ने बताया कि बीडीसी के दो पद पर 50.72 प्रतिशत एवं ग्राम पंचायत सदस्यों के सात पदों के लिए 60.16 प्रतिशत मतदान हुआ था। उन्होंने बताया कि जिले में चार क्षेत्र पंचायत सदस्यों एवं 38 ग्राम पंचायत सदस्यों के पद शामिल थे। क्षेत्र पंचायत सदस्य के चुनाव में धनीपुर के बरौठा के वार्ड 23 एवं बिजौली के पीढ़ौल-महमूदपुर में निर्विरोध चुनाव हो गया। ग्राम पंचायत के 24 पदों पर निर्विरोध चुनाव संपन्न हुआ। सात पदों पर कोई नामांकन नहीं हुआ था, जबकि ग्राम पंचायत नागल कलां में चुनाव हुआ। उन्होंने बताया कि गंगीरी के बूढ़ा गांव में रजनी यादव, टीकरी में योगेश यादव को क्षेत्र पंचायत सदस्य चुना गया है। जबकि नागल कलां में वार्ड चार में बच्चू सिंह, पांच में नीलम देवी, छह में प्रेम चंद्र, आठ में रूप सिंह, नौ में देवपाल, दस में सुधा एवं वार्ड संख्या 11 में गायत्री को विजयी घोषित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed