फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Rajnath Singh is not coming to Aligarh due to Parliament session

Rajnath Singh: संसद सत्र के कारण अलीगढ़ नहीं आ रहे राजनाथ, वीडियो जारी कर श्रद्धांजलि अर्पित की

Thu, 21 Aug 2025 11:01 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Thu, 21 Aug 2025 11:01 AM IST
सार

कल्याण सिंह के पौत्र और प्रदेश सरकार में राज्य मंत्री संदीप सिंह ने अपने एक्स अकाउंट पर शेयर किया है। वीडियो में राजनाथ सिंह ने कहा कि कल्याण सिंह से उनकी पहली मुलाकात 1977 में हुई थी, जब वे पहली बार विधायक बने थे। 

विज्ञापन
Rajnath Singh is not coming to Aligarh due to Parliament session
राजनाथ सिंह, रक्षा मंत्री - फोटो : ANI

विस्तार

पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की पुण्यतिथि के अवसर पर 21 अगस्त को तालानगरी में आयोजित होने वाले हिंदू गौरव दिवस कार्यक्रम में रक्षामंत्री राजनाथ सिंह शामिल नहीं हो सकेंगे। राजनाथ सिंह ने 14 मिनट का एक वीडियो जारी किया है, जिसमें कहा है कि संसद सत्र होने व अन्य व्यस्तताओं के कारण वह आयोजन में नहीं आ पा रहे हैं। डिजिटल माध्यम से ही वह श्रद्धा सुमन कल्याण सिंह को अर्पित कर रहे हैं।

विज्ञापन


इस वीडियो को कल्याण सिंह के पौत्र और प्रदेश सरकार में राज्य मंत्री संदीप सिंह ने अपने एक्स अकाउंट पर शेयर किया है। वीडियो में राजनाथ सिंह ने कहा कि कल्याण सिंह से उनकी पहली मुलाकात 1977 में हुई थी, जब वे पहली बार विधायक बने थे। उन्होंने कल्याण सिंह को हमेशा एक आदर्श और ईमानदार नेता के रूप में देखा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कल्याण सिंह ने अपने पूरे जीवन में शुचिता और पारदर्शिता की राजनीति की। राजनाथ सिंह ने जनता पार्टी सरकार के समय और राम मंदिर आंदोलन के दौरान कल्याण सिंह के योगदान को भी याद किया। उन्होंने कहा कि राम मंदिर के लिए सत्ता छोड़ने का उनका फैसला भारतीय राजनीति में नैतिकता का एक अनुपम उदाहरण है।


राजनाथ सिंह ने कल्याण सिंह को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि बाबूजी का जीवन हम सभी के लिए प्रेरणा है और उनके आदर्शों को अपनाकर हम भारत को एक मजबूत राष्ट्र बना सकते हैं। इस दौरान राजनाथ सिंह ने कहा कि कल्याण हमेशा उनके लिए बड़े भाई साहब रहे। उनका मार्गदर्शन किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed