{"_id":"6a003dce2092db499e01f691","slug":"raja-mahendra-pratap-singh-university-undergraduate-postgraduate-even-semester-exam-results-2026-05-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"RMPSU: सम सेमेस्टर का रिजल्ट 31 मई से, स्नातक-परास्नातक का परीक्षा परिणाम 10 जून तक आएगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
RMPSU: सम सेमेस्टर का रिजल्ट 31 मई से, स्नातक-परास्नातक का परीक्षा परिणाम 10 जून तक आएगा
Sun, 10 May 2026 01:42 PM IST
Chaman Kumar Sharma
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: Chaman Kumar Sharma
Updated Sun, 10 May 2026 01:42 PM IST
सार
राजा महेंद्र प्रताप सिंह विश्वविद्यालय के बीएएलएलबी के चौथे सेमेस्टर के पांचवें और एलएलबी के दूसरे सेमेस्टर के तीसरे पेपर की परीक्षा 13 मई को सुबह 8:30 बजे से 10:30 बजे तक थी। अब यह परीक्षा तीसरी पाली दोपहर तीन बजे से शाम पांच बजे तक होगी।
विज्ञापन
राजा महेंद्र प्रताप सिंह विश्वविद्यालय अलीगढ़
- फोटो : अमर उजाला डिजिटल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजा महेंद्र प्रताप सिंह विश्वविद्यालय (आरएमपीयू) के स्नातक और परास्नातक के सम सेमेस्टर की परीक्षाओं के नतीजे 31 मई से आने शुरू हो जाएंगे। 10 जून तक परीक्षा परिणाम आएगा। विश्वविद्यालय से संबद्ध एटा, अलीगढ़, कासगंज और हाथरस के महाविद्यालयों के विद्यार्थियों के सम सेमेस्टर की परीक्षाएं अंतिम चरण में है।
विज्ञापन
परीक्षा नियंत्रक धीरेंद्र कुमार ने बताया कि स्नातक और परास्नातक के दो लाख से ज्यादा परीक्षार्थी परीक्षा दे रहे हैं। परीक्षा अंतिम चरण में है। 31 मई से परीक्षा परिणाम आने शुरू हो जाएंगे। उन्होंने कहा कि जिन महाविद्यालयाें से प्रयोगात्मक परीक्षा के अंक आएंगे, उनके परीक्षा परिणाम जारी कर दिए जाएंगे। 10 जून तक सभी परीक्षा परिणाम घोषित हो जाएगा। इसके लिए सभी महाविद्यालयों के प्राचार्यों और प्रबंधकों को पत्र जारी किए गए हैं।
विज्ञापन
विधि की परीक्षा के कार्यक्रम में बदलाव
राजा महेंद्र प्रताप सिंह विश्वविद्यालय (आरएमपीयू) के बीएएलएलबी के चौथे सेमेस्टर के पांचवें और एलएलबी के दूसरे सेमेस्टर के तीसरे पेपर की परीक्षा 13 मई को सुबह 8:30 बजे से 10:30 बजे तक थी। अब यह परीक्षा तीसरी पाली दोपहर तीन बजे से शाम पांच बजे तक होगी। पहली पाली में बीएड की परीक्षा है। इस संबंध में विवि के कुलसचिव धीरेंद्र कुमार ने बताया कि 13 मई को एलएलबी दूसरे सेमेस्टर और बीएएलएलबी छठे सेमेस्टर प्रश्न पत्र भारत का सांविधानिक कानून-2 की परीक्षा होगी।
विज्ञापन