{"_id":"68fd051868cbcf793a01c0e9","slug":"raja-mahendra-pratap-singh-university-undergraduate-and-postgraduate-examinations-2025-10-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"RMPSU: स्नातक-परास्नातक की परीक्षाएं दिसंबर में, ओएमआर नहीं होंगी लिखित, कल से खुलेगी यूनिवर्सिटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
RMPSU: स्नातक-परास्नातक की परीक्षाएं दिसंबर में, ओएमआर नहीं होंगी लिखित, कल से खुलेगी यूनिवर्सिटी
Sun, 26 Oct 2025 02:43 AM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Sun, 26 Oct 2025 02:43 AM IST
सार
विवि के परीक्षा नियंत्रक धीरेंद्र कुमार ने बताया कि त्योहारों की वजह से विवि में छुट्टी चल रही है। विवि खुलने के बाद के परीक्षा की तैयारियां शुरू हो जाएंगी।
विज्ञापन
राजा महेंद्र प्रताप सिंह विश्वविद्याल अलीगढ़
- फोटो : अमर उजाला डिजिटल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजा महेंद्र प्रताप सिंह विश्वविद्यालय में स्नातक और परास्नातक की परीक्षाएं दिसंबर में होंगी। पहली बार स्नातक की परीक्षाएं लिखित में होंगी। इसमें 2.5 लाख से ज्यादा परीक्षार्थी शामिल होंगे।
विज्ञापन
शैक्षिक सत्र 2025-26 में स्नातक प्रथम सेमेस्टर के विद्यार्थियों की विषम सेमेस्टर (प्रथम सेमेस्टर) की परीक्षाएं दिसंबर में होंगी। यह परीक्षा लिखित में होगी। परास्नातक के प्रथम और तृतीय सेमेस्टर की परीक्षा भी लिखित में होगी। विषम सेमेस्टर की परीक्षाओं के लिए तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। परीक्षा फॉर्म भरे जा रहे हैं। इसके बाद परीक्षा केंद्रों का निर्धारण होगा।
विज्ञापन
विवि के परीक्षा नियंत्रक धीरेंद्र कुमार ने बताया कि परीक्षा दिसंबर के पहले सप्ताह में होगी। मंडल के हाथरस, कासगंज, एटा और अलीगढ़ के महाविद्यालयों के 2.5 लाख विद्यार्थी परीक्षा देंगे। इस बार स्नातक के विषम सेमेस्टर की परीक्षा भी लिखित में होगी।
विज्ञापन
कल खुलेगा विवि
आरएमपीयू में दिवाली, भाई दूज के चलते शनिवार तक छुट्टी थी। विश्वविद्यालय 27 अक्तूबर से खुल जाएगा। विवि के परीक्षा नियंत्रक धीरेंद्र कुमार ने बताया कि त्योहारों की वजह से विवि में छुट्टी चल रही है। विवि खुलने के बाद के परीक्षा की तैयारियां शुरू हो जाएंगी।