फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Raja Mahendra Pratap Singh University students successful in UGC-NET JRF

RMPSU: यूजीसी-नेट में यूनिवर्सिटी के विद्यार्थियों ने फहराया परचम, पूनम कश्यप ने जेआरएफ के साथ मारी बाजी

Sat, 29 Aug 2026 03:52 PM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: Chaman Kumar Sharma Updated Sat, 29 Aug 2026 03:52 PM IST
सार

विश्वविद्यालय के राजनीति विज्ञान विभाग से पूनम कश्यप ने जूनियर रिसर्च फेलोशिप के साथ परीक्षा उत्तीर्ण की है। प्रियांशी अग्रवाल ने भी यूजीसी-नेट परीक्षा में सफलता प्राप्त की है।

विज्ञापन
Raja Mahendra Pratap Singh University students successful in UGC-NET JRF
सफल छात्र-छात्राएं - फोटो : विवि

विस्तार

राजा महेंद्र प्रताप सिंह विश्वविद्यालय (आरएमपीएसयू) के विद्यार्थियों ने यूजीसी-नेट परीक्षा में शानदार प्रदर्शन कर विश्वविद्यालय का नाम रोशन किया है। राजनीति विज्ञान विभाग की छात्रा पूनम कश्यप ने जूनियर रिसर्च फेलोशिप (जेआरएफ) के साथ यूजीसी-नेट परीक्षा उत्तीर्ण की है। वहीं प्रियांशी अग्रवाल, अभिषेक कुमार और आकांक्षा ने नेट परीक्षा में सफलता हासिल की। कुमारी लक्ष्मी ने नेट फॉर पीएचडी परीक्षा उत्तीर्ण कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया।

विज्ञापन


विश्वविद्यालय के राजनीति विज्ञान विभाग से पूनम कश्यप ने जूनियर रिसर्च फेलोशिप के साथ परीक्षा उत्तीर्ण की है। प्रियांशी अग्रवाल ने भी यूजीसी-नेट परीक्षा में सफलता प्राप्त की है। अभिषेक कुमार और आकांक्षा ने भी यह प्रतिष्ठित परीक्षा उत्तीर्ण की है। वहीं, लक्ष्मी ने नेट फॉर पीएचडी परीक्षा में अपनी जगह बनाई है। इसके अतिरिक्त, पर्यावरण विज्ञान विभाग की छात्रा हिमाद्री सारस्वत ने भी यूजीसी-नेट परीक्षा उत्तीर्ण की है। इस प्रकार कुल छह विद्यार्थियों ने राष्ट्रीय स्तर की इस प्रतिष्ठित परीक्षा में सफलता हासिल की है।
विज्ञापन


विश्वविद्यालय प्रशासन ने कहा कि यूजीसी-नेट जैसी राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगी परीक्षा में यह सफलता विश्वविद्यालय में विकसित हो रहे गुणवत्तापूर्ण शिक्षण का परिणाम है। यह अकादमिक मार्गदर्शन एवं शोधपरक वातावरण का सकारात्मक परिणाम है। कुलपति प्रो. नरेंद्र बहादुर सिंह ने इसे विश्वविद्यालय के अकादमिक विकास में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया।  सफल विद्यार्थियों को कुलपति प्रो. नरेंद्र बहादुर सिंह, कुलसचिव प्रबुद्ध सिंह, डॉ. केशव शर्मा, डॉ. मोहित शर्मा और गगन प्रताप सिंह ने शुभकामनाएं दी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed