फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Raja Mahendra Pratap Singh University student union elections

RMPSU: छात्र संघ चुनाव कराने की उठी मांग, घोषणा न होने पर दीक्षांत समारोह में विरोध करने की दी चेतावनी

Mon, 06 Oct 2025 11:04 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Mon, 06 Oct 2025 11:04 PM IST
सार

राजा महेंद्र प्रताप सिंह यूनिवर्सिटी में छात्र संघ चुनाव कराने की मांग उठने लगी है। सपा छात्र सभा और मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड ने कहा कि अगर छात्र संघ चुनाव की घोषणा नहीं हुई तो दीक्षांत समारोह में विरोध प्रदर्शन किया जाएगा।

विज्ञापन
Raja Mahendra Pratap Singh University student union elections
छात्र संघ चुनाव के लिए मांग करते सपा छात्र सभा और मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के पदाधिका - फोटो : संवाद

विस्तार

सपा छात्र सभा और मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के पदाधिकारियों ने 6 अक्तूबर को राजा महेंद्र प्रताप सिंह विश्वविद्यालय में छात्र संघ चुनाव को लेकर डिप्टी रजिस्ट्रार पवन कुमार ज्ञापन सौंपा। संगठन ने चुनाव की घोषणा जल्द नहीं होने पर दीक्षांत समारोह में विरोध-प्रदर्शन करने की चेतावनी दी है।

विज्ञापन


छात्र सभा महानगर अध्यक्ष मो. मोहसिन मेवाती ने कहा कि छात्र संघ चुनाव न कराना सरकार एवं विश्वविद्यालय की सबसे बड़ी नाकामी है। विश्वविद्यालय की स्थापना के बाद से ही छात्रों के लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन हो रहा है। यूथ ब्रिगेड के प्रदेश सचिव इमरान पठान ने कहा कि जब से विश्वविद्यालय बना है, तब से छात्र संघ के चुनाव नहीं कराए जा रहे हैं। 
विज्ञापन


इस मौके पर इकाई अध्यक्ष दिनेश यादव, फैजान पठान, हसमुद्दीन अल्वी, आबिद मलिक, महानगर सचिव आसिफ, अनिकेत कुमार, लवकुश कुमार, देवेश कुमार, जतिन कुमार आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed