फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Raja Mahendra Pratap Singh University released the merit list of postgraduate courses

राजा महेंद्र प्रताप सिंह विश्वविद्यालय: 26 परास्नातक पाठ्यक्रमों की मेरिट सूची जारी, 20 अगस्त से प्रवेश शुरू

Wed, 20 Aug 2025 11:09 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Wed, 20 Aug 2025 11:09 PM IST
सार

तीन दिनों तक मेरिट सूची में चयनित विद्यार्थियों के सभी आवश्यक प्रपत्रों व दस्तावेजों का सत्यापन किया जाएगा। सत्यापन प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही विद्यार्थियों को प्रवेश दिया जाएगा।

विज्ञापन
Raja Mahendra Pratap Singh University released the merit list of postgraduate courses
राजा महेंद्र प्रताप सिंह यूनिवर्सिटी अलीगढ़ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजा महेंद्र प्रताप सिंह विश्वविद्यालय (आरएमपीयू) परिसर में संचालित 26 परास्नातक पाठ्यक्रमों की मेरिट सूची 19 अगस्त को जारी कर दी गई है। 20 अगस्त को विश्वविद्यालय में प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई।

विज्ञापन


विश्वविद्यालय में विधि स्नातकोत्तर (एलएलएम) व कृषि विज्ञान (एमएससी एग्रोनॉमी) के लिए प्रवेश परीक्षा हुई थी। इसकी श्रेणीवार मेरिट सूची भी जारी कर दी गई है। बाकी 24 पाठ्यक्रमों में प्रवेश पूरी तरह से शैक्षणिक योग्यता और प्राप्त अंकों के आधार पर किया जाएगा।
विज्ञापन


विवि के मीडिया प्रभारी गगन प्रताप सिंह ने बताया कि तीन दिनों तक मेरिट सूची में चयनित विद्यार्थियों के सभी आवश्यक प्रपत्रों व दस्तावेजों का सत्यापन किया जाएगा। सत्यापन प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही विद्यार्थियों को प्रवेश दिया जाएगा। यदि किसी भी पाठ्यक्रम में सीटें रिक्त रह जाती हैं तो 23 अगस्त के बाद प्रतीक्षा सूची जारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुलसचिव वीके सिंह ने बताया कि इस बार प्रवेश प्रक्रिया को पारदर्शी व समयबद्ध बनाने पर विशेष बल दिया गया है। इससे विद्यार्थियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। प्रवेश संबंधी सभी सूचनाएं विश्वविद्यालय की वेबसाइट व नोटिस बोर्ड पर समय-समय पर उपलब्ध कराई जा रही हैं।

इन पाठ्यक्रमों की जारी हुई मेरिट सूची

  • एमएससी : एग्रोनॉमी, भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान, गणित, जंतु विज्ञान, वनस्पति विज्ञान, जैव प्रौद्योगिकी, कंप्यूटर विज्ञान, पर्यावरण विज्ञान, प्लांट जेनेटिक्स एवं प्लांट पैथोलॉजी
  • एमए : राजनीति विज्ञान, गृह विज्ञान, समाजशास्त्र, अर्थशास्त्र, मनोविज्ञान, भूगोल, मध्यकालीन एवं आधुनिक इतिहास, प्राचीन इतिहास, हिंदी, अंग्रेजी, संस्कृत, रक्षा अध्ययन एवं शिक्षा शास्त्र
  • एम.कॉम 
  • एलएलएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed