फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Raja Mahendra Pratap Singh University first campus entrance exam

RMPSU: पहली कैंपस प्रवेश परीक्षा संपन्न, एलएलएम व एमएससी एग्रोनॉमी के लिए 481 परीक्षार्थियों ने दिया एंट्रेंस

Sun, 20 Jul 2025 04:17 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Sun, 20 Jul 2025 04:17 PM IST
सार

सुबह की पाली में एलएलएम की परीक्षा हुई। परीक्षा में पंजीकृत 421 छात्रों में से 409 परीक्षार्थी शामिल हुए, वहीं 12 अनुपस्थित रहे। वहीं दूसरी पाली में एमएससी एग्रोनॉमी की परीक्षा हुई, जिसमें 77 छात्रों में से 72 छात्रों ने परीक्षा दी और 5 छात्र अनुपस्थित रहे।

विज्ञापन
Raja Mahendra Pratap Singh University first campus entrance exam
प्रवेश परीक्षा के दौरान निरीक्षण करते वीसी और परीक्षा नियंत्रक - फोटो : विवि

विस्तार

राजा महेंद्र प्रताप सिंह विश्वविद्यालय में 20 जुलाई को कैंपस की पहली प्रवेश परीक्षा आयोजित की गई। एलएलएम व एमएससी एग्रोनॉमी में एडमिशन के लिए 481 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। केवल 17 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। प्रवेश परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न हो गई। 

विज्ञापन


राजा महेंद्र प्रताप सिंह विश्वविद्यालय में एलएलएम व एमएससी एग्रोनॉमी के लिए रविवार को प्रवेश परीक्षा कराई गई। सुबह की पाली में एलएलएम की परीक्षा हुई। परीक्षा में पंजीकृत 421 छात्रों में से 409 परीक्षार्थी शामिल हुए, वहीं 12 अनुपस्थित रहे। वहीं दूसरी पाली में एमएससी एग्रोनॉमी की परीक्षा हुई, जिसमें 77 छात्रों में से 72 छात्रों ने परीक्षा दी और 5 छात्र अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन


एलएलएम व एमएससी एग्रोनॉमी की प्रवेश परीक्षाओं में कुलपति प्रो. नरेंद्र बहादुर सिंह ने निरीक्षण किया। साथ ही परीक्षा नियंत्रक धीरेंद्र कुमार, उपकुलसचिव पवन कुमार, सहायक कुलसचिव शशांक मालवीय ने भी समय-समय पर परीक्षा कक्षों का दौरा किया। परीक्षा में विधि विभाग की डॉक्टर स्निग्धा पांडे, डॉक्टर कुशाग्र कुलश्रेष्ठ, डॉक्टर मुदित शर्मा, डॉक्टर मोहम्मद आसिफ, एग्रोनॉमी डिपार्मेंट के डॉ अजीत कुमार, डॉक्टर सफदर हाशमी, विवि मीडिया प्रभारी गगन प्रताप सिंह आदि ने भी सहयोग प्रदान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिसर की पहली प्रवेश परीक्षा संपन्न कराने के लिए कुलपति प्रोफेसर एनबी सिंह ने परीक्षा में लगे हुए हर कर्मचारी, अधिकारी और प्रोफेसर का धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि चूंकि यह परीक्षा विवि कैंपस की पहली प्रवेश परीक्षा थी, फिर भी इसे पूर्णत: सुचितापूर्ण तरीके से संपन्न कराया गया। आगे भी अन्य पाठ्यक्रमों के लिए प्रवेश परीक्षाएं आयोजित कराई जाएंगी। प्रवेश परीक्षा से चयन होकर पाठ्क्रम में प्रवेश लेने वाले छात्र-छात्राओं को गुणवत्तापूर्ण पढ़ाई कराई जाएगी। यह प्रयास रहेगा कि उन्हें शिक्षा देकर ऐसा बनाया जाए कि वह उच्च संस्थानों में काम करने लायक बन सकें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed