{"_id":"6752b613fa8ac2252e03ab2a","slug":"raja-mahendra-pratap-singh-university-examinations-2024-12-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raja Mahendra Pratap Singh University: 15 दिसंबर के बाद होंगी परीक्षाएं, तैयारियां शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raja Mahendra Pratap Singh University: 15 दिसंबर के बाद होंगी परीक्षाएं, तैयारियां शुरू
Fri, 06 Dec 2024 02:00 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Fri, 06 Dec 2024 02:00 PM IST
सार
राजा महेंद्र प्रताप सिंह विश्वविद्यालय से संबद्ध अलीगढ़, एटा, कासगंज और हाथरस में 340 से ज्यादा महाविद्यालय हैं। स्नातक और परास्नातक के विषम सेमेस्टर के मुख्य व बैक परीक्षा फॉर्म भरे जा रहे हैं। उसके बाद परीक्षा होंगी।
विज्ञापन
राजा महेंद्र प्रताप सिंह यूनिवर्सिटी अलीगढ़
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजा महेंद्र प्रताप सिंह विश्वविद्यालय (आरएमपीएसयू) के स्नातक और परास्नातक के विषम सेमेस्टर की परीक्षाएं 15 दिसंबर के बाद होंगी। मुख्य व बैक परीक्षा फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 7 दिसंबर तक निर्धारित की गई है। वहीं, विषम सेमेस्टर के बैक परीक्षा फाॅर्म वेबसाइट पर भरने में दिक्कतें आ रही हैं।
विज्ञापन
विवि से संबद्ध अलीगढ़, एटा, कासगंज और हाथरस में 340 से ज्यादा महाविद्यालय हैं। इन महाविद्यालयों में स्नातक व परास्नातक के विषम सेमेस्टर की मुख्य और बैक परीक्षा 15 दिसंबर के बाद होगी। परीक्षा को लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। परीक्षा नियंत्रक अजय कृष्ण यादव ने बताया कि फॉर्म भरने में आ रही दिक्कतें दूर हो जाएंगी। परीक्षा सत्र-2024-25 के विषम सेमेस्टर की मुख्य परीक्षा व बैक परीक्षा फॉर्म 7 दिसंबर तक भरे जाएंगे। परीक्षा शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 8 दिसंबर है।
विज्ञापन