{"_id":"6754765c10ab6f51e0041e02","slug":"raja-mahendra-pratap-singh-university-exam-form-filling-date-extended-2024-12-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raja Mahendra Pratap Singh University: परीक्षा फॉर्म भरने की तिथि बढ़ी, अब हुई 14 दिसंबर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raja Mahendra Pratap Singh University: परीक्षा फॉर्म भरने की तिथि बढ़ी, अब हुई 14 दिसंबर
Sat, 07 Dec 2024 09:53 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Sat, 07 Dec 2024 09:53 PM IST
सार
सत्र 2024-25 के विषम सेमेस्टर की मुख्य व बैक परीक्षा फॉर्म भरने के लिए अंतिम तिथि 12 दिसंबर है। बनाए गए एमआईएस परीक्षा शुल्क जमा करने और परीक्षा फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 14 दिसंबर है।
विज्ञापन
राजा महेंद्र प्रताप सिंह यूनिवर्सिटी अलीगढ़
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
राजा महेंद्र प्रताप सिंह राज्य विश्वविद्यालय (आरएमपीएसयू) के महाविद्यालयों में परीक्षा फॉर्म भरने की तिथि 14 दिसंबर तक बढ़ा दी गई है। पहले यह तिथि 8 दिसंबर तक थी।
विज्ञापन
विवि के परीक्षा नियंत्रक अजय कृष्ण यादव ने बताया कि सत्र 2024-25 के विषम सेमेस्टर की मुख्य व बैक परीक्षा फॉर्म भरने के लिए एमआईएस बनाने की अंतिम तिथि 12 दिसंबर है। बनाए गए एमआईएस परीक्षा शुल्क जमा करने और परीक्षा फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 14 दिसंबर है।
विज्ञापन
उन्होंने अलीगढ़, एटा, कासगंज और हाथरस के महाविद्यालयों के प्राचार्याें को भेजे पत्र में कहा कि यदि कोई भी परीक्षार्थी परीक्षा से वंचित रह जाता है, तो संबंधित प्राचार्य ही जिम्मेदार होंगे। उन्होंने कहा कि दिसंबर के अंतिम सप्ताह में परीक्षा प्रस्तावित है। इसलिए परीक्षा शुल्क जमा करा दें।
विज्ञापन