फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Raja Mahendra Pratap Singh to be appointed Registrar and Vice Chancellor in the University

राजा महेंद्र प्रताप सिंह विवि में नियुक्त किए जाएं रजिस्ट्रार व कुलपति

Sun, 05 Jul 2020 02:03 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jul 2020 02:03 AM IST
विज्ञापन
Raja Mahendra Pratap Singh to be appointed Registrar and Vice Chancellor in the University
ज्ञापन देते एबीवीपी कार्यकर्ता। - फोटो : CITY OFFICE
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने राजा महेंद्र प्रताप सिंह विवि में दाखिले के लिए मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन शनिवार को एसीएम प्रथम को सौंपकर कुलपति और रजिस्ट्रार की नियुक्ति की मांग की। प्रदेश मंत्री बल्देव चौधरी सीटू ने कहा कि उत्तर प्रदेश की छात्र हितैषी सरकार ने 2019 में मंडल के छात्रों की समस्याओं को देखते हुए एक राज्य विश्वविद्यालय की सौगात दी।
विज्ञापन

इसके अलावा अपने बजट में विश्वविद्यालय के निर्माण के लिए लगभग 22 करोड़ रुपये और डॉ. भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय आगरा ने 100 करोड़ रुपये अपने बचत खाते से देने की घोषणा की है। ऐसे में जल्द से जल्द कुलपति और रजिस्ट्रार की नियुक्ति की जाए। जिससे अलीगढ़ मंडल के लाखों छात्रों की प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ हो जाए।
विज्ञापन

जिला संयोजक प्रमित भारद्वाज ने कहा कि राजा महेंद्र प्रताप सिंह विश्वविद्यालय का एक अस्थायी कार्यालय जल्द से जल्द खोला जाए। जिससे कि विश्वविद्यालय के कार्य को गति मिल सके। इस मौके पर जय यादव, अंकुर शर्मा, अंकित शर्मा, योगेंद्र, महेश चौधरी, जतिन, भानु सिंह, दीपेंद्र ठाकुर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed