फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Raj Palace and BJP

राज पैलेस नहीं थोपेगा अपनी बात

Sat, 07 Nov 2015 01:43 AM IST
अलीगढ़
अलीगढ़ Updated Sat, 07 Nov 2015 01:43 AM IST
विज्ञापन
Raj Palace and BJP

राज पैलेस नहीं थोपेगा अपनी बात

अलीगढ़ (ब्यूरो)। भाजपा के जिला संगठन के चुनाव अधिकारी शिव प्रताप शुक्ला ने कहा कि स्थानीय स्तर पर लोग चाहेंगे तो पदाधिकारियों का चुनाव होगा अन्यथा आम सहमति से जिलाध्यक्ष समेत अन्य पदाधिकारी तय किए जाएंगे। संगठन के चुनाव में राज पैलेस को इग्नोर नहीं करेंगे लेकिन राज पैलेस कोई बात थोपेगा नहीं। 

विज्ञापन

शुक्रवार को रामघाट रोड स्थित महाजन पैलेस में शुक्ला ने पत्रकारों से कहा कि संगठन की दृष्टि से अलीगढ़ (महानगर को छोड़कर) में पहले 28 मंडल थे, जिसे घटाकर अब 20 कर दिया गया है। प्रत्येक विधान सभा में न्यूनतम तीन एवं अधिकतम चार मंडल होंगे। यानी करीब सौ बूथ का एक मंडल होगा। उन्होंने कहा कि निर्धारित समय पर बूथ, मंडल एवं जिला कमेटी का चुनाव करा लिया जाएगा। संगठनात्मक चुनाव के बाद पार्टी विधान सभा चुनाव 2017 की तैयारी में नए जोश एवं उत्साह के जुट जाएगी। 

विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पार्टी ने जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए अपना प्रत्याशी उतारने का निर्णय लिया है। पूर्व मंत्री शुक्ला ने मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पर भी निशाना साधा और कहा कि लोगों को भ्रम में डालने के लिए कुछ मंत्रियों के विभागों में फेर बदल किया है। आजम खां एवं शिवपाल यादव जैसे मंत्रियों के पास अधिकतम विभाग हैं लेकिन मुख्यमंत्री   उसमें कोई फेरबदल नहीं कर पाए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर सांसद सतीश गौतम, सह प्रभारी भानु प्रताप चौहान, जिलाध्यक्ष चौधरी देवराज सिंह, रघुराज सिंह, मीना कुमारी, रामसखी कठेरिया, शल्यराज सिंह, संदीप चाणक्य, नत्थी सिंह आदि मौजूद थे। इससे पूर्व शुक्ला ने जापान हाउस में पार्टी नेताओं के साथ संगठन और सक्रिय सदस्यता पर विस्तार से चर्चा की। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed