फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Rain wrecks: two killed, 17 wounded

बारिश का कहर: दो की गई जान, 17 घायल

Sun, 24 Sep 2017 02:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूूराे
अमर उजाला ब्यूूराे Updated Sun, 24 Sep 2017 02:06 AM IST
विज्ञापन
Rain wrecks: two killed, 17 wounded
गभाना के रामपुर में गिरी मकान की छत का बिखरा मलबा। - फोटो : Amar Ujala
बारिश ने जिले भर में भारी कहर बरपाया है। बारिश में मकान गिरने से मलबे में दबकर जवां में एक व्यक्ति और खैर में एक बच्ची की जान चली गई। जिले भर में सत्रह लोग घायल हुए हैं। एक व्यक्ति के मकान में बिजली गिरी जिससे घर क्ष‌ितग्रस्त हो गया। गांव-गांव कच्चे और पक्के मकान गिर गए। एक भैंस की मौत हुई, जबकि एक पड़िया घायल हुई है। गांवों में बिजली गुल है। खैर क्षेत्र में करवन नदी बारिश से ओवरफ्लो होकर खैर की नई आबादी में तबाही मचाई। करीब 25 झुग्गी, झोपड़ी पानी में बह गईं। घरों पर रखा अनाज तक बह गया। तमाम परिवारों में शनिवार को चूल्हे तक नहीं जले। लोगों ने ॓बेघर हुए लोगांे की मदद करते हुए खाने के पैकेट बांटे। सांसद सतीश गौतम, विधायक अनूप प्रध्‍ाान एवं ठा. दलवीर सिंह ने भी गांवों में पहुंचकर नुकसान का जायजा लिया।
विज्ञापन



शुक्रवार को बारिश के बीच दीवार गिरने से एक युवक की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। उधर लगातार बारिश से खड़ी फसल में 2-2 फिट तक पानी भर गया है। किसानों ने प्रशासन से मुआवजे की मांग की है। 
विज्ञापन

बताते हैं कि सत्यपाल पुत्र हरपाल (45) निवासी मुजफ्फरा अपने घेर से घर लौट रहे थे। जैसे ही वह हरिओम पुत्र भूप सिंह के मकान के पास पहुंचे तभी हरिओम के मकान की दीवार भरभराकर ढह गई। दीवार गिरने की आवाज सुनकर लोग मौके पर दौड़ पड़े। सामूहिक प्रयास कर मलबे के नीचे सत्यपाल को निकाला गया लेकिन तब तक मौत हो चुकी थी। हादसे की खबर पुलिस को दी गई। सूचना पर एसओ जवां अमित यादव पहुंच गए और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। सत्यपाल किसान थे। जानकारी पर विधायक ठा. दलवीर सिंह भी मौके पर पहुंचे और परिजनों को सांत्वना दी। किसान सुशील गौड़, पूर्व प्रधान प्रेमपाल, उमेश चंद्र शर्मा, यज्ञदेव फौजी, राजकुमार सिंह चंदेल, कल्लू सिंह, डॉ. सुरेश चंद्र शर्मा, राजीव शर्मा, राजेंद्र सिंह ने मुआवजे की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन


खैर में बारिश के चलते शनिवार शाम गौमत चौराहा स्थित एक मकान की दीवार गिर गई। दीवार के मलबे में दबकर दो वर्षीय बालिका की मौत हो गई। हादसे से घर में कोहराम मच गया। गांव गौमत निवासी अनिल उर्फ पप्पू गौमत चौराहा स्थित नई कॉलोनी में सास ससुर व पत्नी के साथ एक मकान में किराये पर रहता था। शनिवार शाम उसकी दो वर्षीय बेटी रश्मि घर के बाहर अन्य बच्चों के साथ खेल रही थी। तभी लगातार हो रही वर्षा के चलते मुख्य दरवाजे से लगी बनी आगे की दीवार भरभराकर गिर गई। इसमें रश्मी दबकर गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे मुहल्ले के लोगों ने मलबे से निकाला। इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जा रहे थे, किंतु रास्ते में ही बालिका ने दम तोड़ दिया। 

गभाना के वीरपुरा में देवराज सिंह, सुरेश सिंह, राजेश, राजकुमार के मकान की छत गिर गई। वीरपुरा के पूरन सिंह का मकान गिरने से भैंस दबकर मर गई। रामपुर में उदयवीर सिंह, लोकेश कुमार, गंगाप्रसाद, लालता प्रसाद, सुभाष चौधरी के मकान ढह गए। रामस्वरूप की पुत्रवधू मलबे में दबकर घायल हो गईं। गाय, भैंस भी चुटहिल हुई हैं। कंहोई के गजेंद्र पुत्र कुंदन सिंह व कल्पना सिंह के मकान गिर गए। थानपुर के जगदीश, गजाधर सिंह, कुशल व किशन स्वरूप के मकान गिरे। ख्यामई गांव में प्रमोद शर्मा, रामवीर शर्मा, दिनेश शर्मा, ललित शर्मा, अंतराम शर्मा, बसंतलाल शर्मा के मकान गिरे। खेमपुर में रेशमपाल सिंह, ओमवीर, पप्पन सिंह, धर्मवीर सिंह के मकानों की छत गिरी। उदयपुर में इंदरपाल सिंह का मकान गिरने से उनका दस वर्षीय बेटा गोपाल गंभीर रूप से घायल हो गया। अशोक कुमार सिंह के घर पर आकाशीय बिजली गिरने घर क्षतिग्रस्त हो गया। बीरमपुर गांव के सत्यदेव, रनवीर, कालीचरन, फूलबानो, गोपाल, राजपाल, बीरी सिंह के घरों की दीवार गिरी। प्रेमशंकर का मकान गिरने से भैंस व पड़िया घायल हुई। वीरपुरा  हींसैल, मढ़की, नगला सरूआ में धान, कपास की फसल बर्बाद हुई हैं। वीरपुरा के मुकेश कुमार सिंह ने बताया कि करीब दो सौ बीघे जमीन की फसल नष्ट हो गई है। गभाना देहात के बिजलीघर के कंट्रोल रूम में पानी भरने से करीब 40 गांवों की विद्युत आपूर्ति ठप हो गई। बारिश से नुकसान को लेकर बरौली विधायक ठा. दलवीर सिंह, एसडीएम गभाना अनिल कुमार त्रिपाठी, तहसीलदार गौतम सिंह ने नुकसान का आंकलन किया। 

पंद्रह घंटे लगातार बारिश ने चंडौस क्षेत्र में बड़ी तबाही मचाई है। सबसे ज्यादा नुकसान गांव ताजपुर में हुआ है। मकान गिरने से प्रमोद कुमार घायल हुए हैं। सुनील कुमार का मकान गिरने से मंजू देवी, फूलवती देवी, संध्या, रूबो और मोदी घायल हुए हैं। मंजू देवी और फूलवती की हालत गंभीर बताई गई है। तीन भैंस और एक कटरा भी घायल हुए हैं। ताजपुर के ही ओमपाल, चंद्रपाल, श्रीकृष्ण के मकान भी गिर गए हैं। नई बस्ती में जलभराव से लोग घर छोड़कर खुले में पन्नी डालकर रह रहे हैं। कस्बावासियों ने दस परिवारों को खाने के पैकेट बांटे। टंकी मुहल्ले में गौरीशंकर शर्मा का मकान गिरा है। चंडौस के मेन बाजार में संदीप शर्मा उर्फ पाटिल की कपड़ों की दुकान में पानी भरने से लाखों का नुकसान बताया गया है। नगला जाट में दलवीर, पूरन सिंह, जगवीर सिंह के नलकूप की दीवार गिर गई। जाटव मुहल्ले में मंदिर की जमीन धसक गई। कई स्कूलों की दीवारें गिर गईं। भोगपुर में मुकेश कुमार, रामेश्वर का मकान गिर गया। गांव जहराना में जितेंद्र कुमार, नरेश कुमार, विकास कुमार, अनेकपाल सिंह के घर की दीवार गिरी है। जलाखे में ब्रजपाल सिंह, राजेश कुमार, बनवारीलाल, भूरा के घर की दीवारें गिरीं। बरौली विधायक ठा. दलवीर सिंह, एसडीएम अनिल कुमार त्रिपाठी ने चंडौस, ताजपुर, जहराना, किनुआं, रामपुर शाहपुर, बिसारा, बरका पहुंचकर जानकारी ली। एसडीएम ने कहा कि शासन को रिपोर्ट भेजकर मदद मुहैया कराई जाएगी। बारिश के चलते करीब 50 गांव अंधेरे में हैं। चंडौस बिजली घर में पानी भरा है, जिससे आपूर्ति बंद की गई है। बारिश के चलते रामलीला का मंचन भी नहीं हो सका।


खैर में लगातार बारिश ने कस्बे की नई आबादी में आफत मचा दी। करवन नदी का पानी ओवरफ्लो होकर नई आबादी में घुस गया। बीस से अधिक झुग्गी झोपड़ी पानी के तेज बहाव में बह गईं। बर्तन, आटा तक पानी में बह गया। जो सामान हाथ लगा उसे समेटकर ग्रामीण सड़क पर आ गए। कई घरों में चूल्हे तक न जल सके। लोगों की मदद से दोपहर के बाद उन्हें भोजन नसीब हुआ। इसके बावजूद अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचे। भाजपाइयों की सूचना पर विधायक अनूप प्रधान एवं सांसद सतीश गौतम पहुंच गए। इसके बाद अधिकारी हरकत में आए। तहसीलदार नरेंद्र यादव, नगर पालिका कर्मी नई आबादी पहुंचे। पंपिंग सेट निकालकर पानी निकलवाया गया। पीड़ित परिवारों को गेहूं, चावल वितरित किया गया। सुंदर सिंह, जगदीश सिंह, घूरे लाल, ओमी, सुरेश दिवाकर, दिनेश कुमार, बिजली रानी, कालिंद्री, गीतू, मुनेश कुमार, मुंशी, कान्हा, शीशराम, टीटू, बानो देवी, अंगूरी, जयपाल, जग्गन, लेखराज सिंह, कुसुम देवी, पुत्तू  की झुग्गी झोपड़ी बही हैं। तहसीलदार नरेंद्र यादव ने मदद का भरोसा दिलाया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed