{"_id":"6a9dd6ca236e9b239d067b4f","slug":"rain-wreaks-havoc-in-graveyards-1100-graves-cave-in-at-shahjamal-aligarh-news-c-2-gur1004-1061041-2026-09-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: कब्रिस्तानों में बारिश से आफत, शाहजमाल में 1100 कब्रें धंसीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: कब्रिस्तानों में बारिश से आफत, शाहजमाल में 1100 कब्रें धंसीं
विज्ञापन
पटवारी नगला कब्रिस्तान में घुसा गंदा पानी।
- फोटो : samvad
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लगातार हो रही बारिश ने शहर के कब्रिस्तानों की दुर्दशा को भी उजागर कर दिया है। शाहजमाल स्थित कब्रिस्तान में बारिश के पानी के कारण करीब 1100 कब्रें धंसने की बात सामने आई है। पटवारी नगला स्थित कब्रिस्तान में गंदा पानी भर जाने से कई कब्रें पानी में डूब गई हैं। जलभराव के चलते कब्रिस्तानों में आने-जाने वाले लोगों को भी दुश्वारियों का सामना करना पड़ रहा है।
शाहजमाल कब्रिस्तान में बारिश के बाद हालात और खराब हो गए हैं। खैर रोड की ओर कब्रिस्तान की दीवार में बने छेद से बारिश का पानी अंदर प्रवेश कर रहा है। पानी के लगातार भराव से मिट्टी कमजोर होने के कारण कब्रों के धंसने की समस्या सामने आई है। बड़ी संख्या में कब्रों के प्रभावित होने से लोगों में चिंता है। बारिश के दौरान कब्रिस्तान तक पहुंचना भी मुश्किल हो जाता है।
इसी तरह पटवारी नगला स्थित कब्रिस्तान में भी जलभराव की समस्या लंबे समय से बनी हुई है। आसपास का गंदा पानी लगातार कब्रिस्तान में पहुंचता रहता है। करीब 150 मीटर लंबे और 100 मीटर चौड़े कब्रिस्तान में जलभराव से कई कब्रें पानी में डूब गई हैं।
विज्ञापन
कव्वाल हबीब पेंटर की कब्र के पास गंदगी
शाहजमाल स्थित कब्रिस्तान में प्रसिद्ध कव्वाल हबीब पेंटर की कब्र के आसपास गंदगी का अंबार लगा हुआ है। बारिश के बाद यहां हालात और खराब हो गए हैं। कब्र के आसपास कूड़ा-कचरा और गंदगी जमा होने से लोगों में नाराजगी है। हबीब पेंटर की कब्र के आसपास भी गंदगी दिखाई दे रही है।
कब्रिस्तान के मुतवल्ली मुईन मोनू ने बताया कि शाहजमाल कब्रिस्तान में खैर रोड की तरफ दीवार में बने छेद से पानी अंदर आ जाता है। इस बार भी पानी भरने से 1100 कब्रें धंस गई हैं। कब्रों के पास गंदगी को दूर कराया जाएगा।
पटवारी नगला के तौहीद ने बताया कि कब्रिस्तान में आसपास का गंदा पानी लगातार पहुंचता रहता है। बारिश के दिनों में स्थिति बेहद खराब हो जाती है और कई कब्रें पानी में डूब जाती हैं। कब्रिस्तान की साफ-सफाई और जलनिकासी होनी चाहिए।
पटवारी नगला के अरमान ने कहा कि गंदा पानी कब्रिस्तान में घुस रहा है, जिससे कब्रें डूब गई हैं। कब्रिस्तान में काफी गंदगी हो गई। बड़ी संख्या में कब्रों के प्रभावित होने से लोगों में चिंता है। प्रशासन को इस ओर ध्यान देना चाहिए।
कब्रिस्तानों में जलभराव की समस्या का समाधान कराया जाएगा। शाहजमाल इलाके में पहले बारिश का पानी तीन-चार दिन तक नहीं निकल पाता था, जो अब तीन-चार घंटे में निकल जाता है।
प्रेम प्रकाश मीणा, नगर आयुक्त