सूरज की तपन पर फुहार का वार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सूरज की तपन पर फुहार का वार
अमर उजाला ब्यूरो
अलीगढ़। सुबह तपती गर्मी के बाद सोमवार दोपहर में बूंदा बांदी से मौसम सुहावना हो गया। दोपहर को तेज हवाओं और धूल भरी आंधी के साथ रिमझिम फुहारों ने कई दिनों की तपिश से राहत पहुंचाई।
मौसम में आए इस बदलाव की वजह से पारे में जो गिरावट आई है वह आने वाले दिनों में भी बरकरार रहने की उम्मीद है। सोमवार को अधिकतम तापमान में 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट के साथ 39 डिग्री सेलि. दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान भी गिरा और वह 24 डिग्री पर रहा। दोपहर को चली धूल भरी तेज हवाओं के चलते लोगों को परेशानी का सामना तो करना पड़ा लेकिन गर्मी से लोगों ने राहत भी महसूस की।