फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Rain started with strong thunder in Aligarh

Aligarh Weather: तेज गरज के साथ बारिश हुई शुरू, 3 मार्च तक तड़ित झंझावात एवं मेघगर्जन की चेतावनी

Fri, 01 Mar 2024 05:34 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Fri, 01 Mar 2024 05:34 PM IST
सार

लगातार बढ़ रहे तापमान में 1 मार्च की शाम को अचानक बदलाव आ गया। अचानक आसमान में काले बादल छा गए। छतों पर पड़े कपड़ों को उतारा गया।  बादलों में तेज गरज के साथ बारिश शुरू हो गई। साथ में तेज ठंडी हवा भी चलने लगी। मौसम में ठंडक बढ़ गई।

विज्ञापन
Rain started with strong thunder in Aligarh
आसमान में छाए बादल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अलीगढ़ जिले में 1 मार्च शाम को बारिश से मौसम ठंडा हो गया। इस दौरान रुक-रुककर कई बार बारिश हुई। देर शाम बारिश तेज हो गई। मौसम विभाग के अनुसार अभी दो दिन बारिश, ओलावृष्टि और तूफान की संभावना बनी हुई है।

विज्ञापन


दोपहर बाद से आसमान में बादल छाये रहे। शाम चार बजे करीब तेज हवाएं चलने लगीं। शाम पांच बजे बूंदाबांदी शुरू हो गई। करीब 15 मिनट तक हल्की बारिश आती रही। शाम सात बजे के बाद फिर से बूंदाबांदी शुरू हो गई। जो 15-20 मिनट बाद बंद हो गई। इसके बाद आठ बजे तेज बारिश शुरू हो गई। इस दौरान कई बार बारिश आती-जाती रही, जिससे तापमान में भी गिरावट आई है। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

बारिश से हवाएं ठंडी हो गईं। बाजार में देर शाम लोग दोबारा जैकेट पहने नजर आए। 1 मार्च को अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जो सामान्य से दो डिग्री ज्यादा था। वहीं न्यूनतम तापमान 13.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से एक डिग्री ज्यादा रहा। मौसम विभाग के अनुसार 3 मार्च तक बारिश की संभावना है। 2 मार्च को दिन में बादल छाए रहेंगे। शाम को तूफान, ओलावृष्टि और बारिश की संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed