{"_id":"5d49a5698ebc3e6cb370df87","slug":"rain-in-aligarh-aligarh-news-ali2103043143","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश में गिरी दीवार, चार स्कूली बच्चे दबे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश में गिरी दीवार, चार स्कूली बच्चे दबे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोधा ब्लॉक के जलालपुर स्थित प्राथमिक विद्यालय अशरफपुर जलाल के सामने प्लॉट की दीवार मंगलवार दोपहर करीब पौने एक बजे गिर गई। इस प्लॉट के बगल से जा रही प्राथमिक विद्यालय की गली में अपने घर जा रहे चार बच्चे मलबे में दब गए। एकाएक दीवार गिरने की आवाज सुनकर क्षेत्रीय लोग दौड़ पड़े। भीड़ ने खुद ईंटें छांटकर चारों बच्चों को बाहर निकाला। सूचना पर जिला प्रशासन, पुलिस आपदा प्रबंधन, लैपर्डकर्मी मौके पर पहुंचे और बच्चों को इलाज के लिए अस्पताल ले गए। जहां दो का इलाज जारी है। जबकि दो विद्यार्थी प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिए गए।
स्कूल के सामने कन्हैया लाल का प्लॉट बताया गया। इस प्लॉट की विगत महीने ही बाउंड्री कराई गई थी। प्लाट के अंदर छह फुट पीली मिट्टी डाली गई थी। बारिश का पानी जैसे ही प्लॉट में जमा हुआ। वैसे ही मिट्टी का घनत्व बढ़ गया। दबाव के चलते स्कूल की गली में खड़ी दीवार गिर गई और आस मोहम्मद पुत्र यासीन निवासी जलालपुर, गोविंद पुत्र कौशल कक्षा एक, डौली पुत्री कौशल कक्षा तीन, भानु पुत्र पुष्पेंद्र कक्षा चार दीवार की चपेट में आकर घायल हो गए। दीवार गिरने की आवाज सुनकर दौड़े क्षेत्रीय लोगों ने सभी बच्चों को बाहर निकाला। जिनमें से आस मोहम्मद को मलखान सिंह जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुष्पेंद्र को घटनास्थल के पास के ही अस्पताल में भर्ती कराया गया। जो उपचार के बाद घर चले गए। गोविंद व डौली को भी प्राथमिक उपचार के बाद परिजन घर ले गए।
घायल बच्चों को दी जाएगी आर्थिक सहायता
सामान्य व गंभीर रूप से घायल बच्चों को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने के लिए एसडीएम कोल ने राज्य आपदा मोचन निधि के नियमों के अंतर्गत कार्यवाही की है।
खतरे से बाहर हैं सभी छात्र
सूचना पर बीएसए डॉ. लक्ष्मीकांत पांडेय जिला अस्पताल पहुंचे और घायल बच्चों का हाल जाना। उन्होंने बताया कि भानू, गोविंद व डौली घर जा चुके हैं। आस मोहम्मद की स्थिति सामान्य है। बीएसए के मुताबिक हड्डी रोग विशेषज्ञ से वार्ता हो चुकी है। गंभीर चोट नहीं है। सीएमएस ने भी कह दिया है कि घबराने की कोई बात नहीं है।