फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Rain in aligarh

तीन घंटे की बारिश में स्मार्ट सिटी पानी-पानी

Tue, 06 Aug 2019 09:48 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 06 Aug 2019 09:48 PM IST
विज्ञापन
Rain in aligarh
फोटो
विज्ञापन

हेडिंग
3 घंटे की बारिश... स्मार्ट सिटी पानी-पानी
सब हेड
नगर निगम की खुली पोल : तीन घंटे लगातार हुई बारिश, घरों, स्कूलों व बिजलीघरों में घुसा पानी, निचले इलाकों में रहने वाले लोगों को सुरक्षित जगह पर जाने के निर्देश
प्वाइंटर
केलानगर मार्ग पर जाम में फंसी एंबुलेंस वैन
संत फिदेलिस स्कूल के बच्चों ने लिया मजा
अमर उजाला ब्यूरो
अलीगढ़। इस मौसम में मंगलवार को पहली बार हुई मूसलाधार बारिश ने एक तरफ जहां मौसम सुहाना कर दिया और कई दिन से उमस भरी गरमी झेल रहे लोगों को गरमी से निजात दिलाई। वहीं नगर निगम के नाला सफाई के दावे खोखले साबित कर दिए। 3 घंटे की बारिश से स्मार्ट सिटी पानी-पानी हो गया। सड़कों की तो बात छोड़िये घरों, स्कूलों, सरकारी दफ्तरों और बिजलीघरों तक में पानी घुस गया। भारी बारिश के चलते शहर भर की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। कई इलाकों में आपूर्ति देर शाम तक पूरी तरह बंद रही। कई मकान धंस गए। शहर का कोई ऐसा मोहल्ला व गली नहीं थी या स्कूल, सरकारी दफ्तर नहीं था, जहां जलभराव न रहा।
विज्ञापन

मूसलाधार बारिश लोगों के लिए गर्मी से राहत तो मिली, मगर यह बारिश शाम तक आफत बनी रही, जो लोग सुबह 11:45 बजे तक गर्मी से परेशान थे, दोपहर होते-होते लगातार बारिश होने से हुए जलभराव देखकर विचलित हो गए। सुबह 11:55 बजे से शुरू हुई बारिश दोपहर 3:30 बजे तक होती रही। इस दौरान सुरेंद्रनगर, महेंद्र नगर, स्वर्णजयंती, सराय मियां, जयगंज, विद्यानगर, सर सैयद नगर, पठान मोहल्ला, अवंतिका फेस-1 रामघाट रोड, रघुवीरपुरी, नौरंगाबाद, शाहजमाल सहित अन्य मोहल्ले टापू बन गए। वहीं, हाथरस अड्डा, सासनी गेट, जमालपुर, गूलर रोड, भुजपुरा, बारहद्वारी, किला रोड, शांति निकेतन बिजलीघरों में पानी भर गया। इसके चलते शहर से लेकर गांव तक बिजली आपूर्ति ठप हो गई। हालांकि, बिजली लाइनों की पेट्रोलिंग के बाद धीरे-धीरे बिजली आपूर्ति सुचारू की गई। जिले के सभी 110 बिजलीघर एहतियातन बंद कर दिए गए। उधर, भारी वर्षा के चलते शाह जमाल स्थित मार्केट के पीछे का रास्ता धंस गया। गूलर रोड पर तीन मकान धंस गए, जबकि दो मकानों में दरारें आ गईं। भारी बारिश का आलम यह रहा कि सरकारी दफ्तर, दीवानी, सिविल कोर्ट परिसर, रोडवेज बस स्टैंड सहित पूरा शहर जलभराव की समस्या से जूझने लगा। हर कोई नगर निगम के दावे और वादे को कोस रहा था। न्यू अशोक नगर में बाबा प्यारेलाल दाढ़ी वाले घर में पानी भर गया। घर वालों का कहना है कि टैक्स लेने के नाम नगर निगम कोई सुविधा नहीं देता है। वहीं, किसानों के लिए यह बारिश फायदेमंद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

बॉक्स
24 घंटे चलेंगे पंपिंग सेट
नगर आयुक्त सत्य प्रकाश पटेल ने बताया कि सभी पंपिंग से स्टेशन को पूरी क्षमता के 24 घंटे चलाने को कहा गया है, ताकि पानी की निकासी करायी जा सके। उन्होंने बारिश की संभावना के मद्देनजर निचले इलाकों में और पोखर के किनारों पर रहने वाले लोगों को चेतावनी दी कि वह सुरक्षित ठिकानों पर शरण ले लें। नगर निगम ने गिरासू भवन के स्वामियों को चेतावनी दी कि किसी भी वक्त हादसा हो सकता है, इसलिए स्वयं अपनी जानमाल की सुरक्षा करें। उधर, नगर आयुक्त ने जलभराव के संभावित क्षेत्रों का दौरा किया। नगर आयुक्त ने भारी बारिश की संभावना को देखते हुए गरीब असहाय व्यक्तियों से नगर निगम के गांधी पार्क स्थित शेल्टर होम में आश्रय लेने व निचले में रहने वाले लोगों से संयम से काम लेने की अपील की। महानगर की सिविल लाइन और शहरी क्षेत्र में जलभराव की संभावना को देखते 25 अधिकारियों व 140 कर्मचारियों को नाले नाली में गतिरोध हटाने व किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए तैनात किया गया है।
बॉक्स
अतरौली में गिरी आकाशीय बिजली, भुजपुरा में कमरा और दीवार
अतरौली में सुबह नौ बजे के करीब आकाशीय बिजली गिरने से अतरौली तहसील परिसर में थाने के पास बने आवासीय मकानों के सामने बंधे एक भैंस के पड्डे की मौत हो गई। भुजपुरा में एक ही मकान में रहने वाले तीन सगे भाई ओमप्रकाश, लालाराम व छत्रपाल पुत्र नेत्रपाल के मकान का कमरा गिर गया। घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। भुजपुरा के ही मुल्लापाड़ा में दीवार गिरने से निक्की खां की भैंस का सींग टूट गया। गांव जलालपुर में दीवार गिरने से स्कूल में पढ़ने वाले बच्चे घायल हो गए। प्रशासन आपदा प्रबंधन मद में इन्हें आर्थिक सहायता के लिए आवश्यक कार्रवाई में जुटा है।
--
स्कूलों में भरा पानी
संत फिदेलिस स्कूल, अवर लेडी ऑफ फातिमा स्कूल में पानी भर गया। बारिश होने से रामघाट रोड पर वाहनों का रेला लग गया। यह बच्चे अपने घरों पर शाम 4 से 5 बजे तक पहुंचे। बारिश में बच्चे खूब भीगे। सड़कों पर दो-तीन फिट पानी का बहाव रहा। इस सीजन में पहली बार स्कूलों में इतना पानी भरा था।

--
जाम में फंसे वाहन
भारी बारिश के चलते शहर के हर मुख्य मार्गों पर यातायात प्रभावित रही। घंटों जाम में वाहन चालक जूझते रहे। हर कोई शॉर्ट कट तलाशता नजर आया, लेकिन उसे वहां भी जाम से दो-चार होना पड़ा। जलभराव में कई वाहन बंद हो गए। केलानगर मार्ग पर एंबुलेंस वैन फंस गई, जो बमुश्किल से निकल पायी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed