फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Railway TT has tease with the JNU student in Prayagraj Express

जेएनयू की छात्रा संग प्रयागराज एक्सप्रेस में टीटी ने की छेड़छाड़, मुकदमा दर्ज

Mon, 22 Apr 2019 11:39 AM IST
राजेश सैनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़ Published by: राजेश सैनी Updated Mon, 22 Apr 2019 11:39 AM IST
विज्ञापन
Railway TT has tease with the JNU student in Prayagraj Express
Indian Railway

प्रयागराज से नई दिल्ली जाने वाली प्रयागराज एक्सप्रेस में शनिवार की रात प्रयागराज से सवार हुई एक जेएनयू छात्रा के साथ टीटी ने छेड़छाड़ कर दी। इससे घबराई छात्रा ने बोगी के टायलेट में जाकर अपने पिता को फोन करके मामले की जानकारी दी। इस पर छात्रा के पिता ने जीआरपी को फोन कर बेटी की मदद करने की गुहार लगाई। छात्रा के पिता यूपी पुलिस में मेरठ जोन में इंस्पेक्टर के पद पर तैनात हैं। उनकी शिकायत पर अलीगढ़ जीआरपी ने छात्रा को रेस्क्यू किया। हालांकि टीटी इस दौरान ट्रेन में ही कहीं छिप गया। जीआरपी ने छात्रा से तहरीर लेकर टीटी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन


छात्रा ने बताया कि उसने हमसफर एक्सप्रेस में नई दिल्ली के लिए रिजर्वेशन कराया था, लेकिन कानपुर के रूमा के पास पूर्वा एक्सप्रेस के डिरेल होने से हमसफर एक्सप्रेस रद्द हो गई। इस पर वह प्रयागराज एक्सप्रेस से नई दिल्ली आने के लिए शनिवार रात करीब 9:30 बजे सवार हुई। टीटी ने थोड़ी देर बाद एक यात्री को अपनी सीट दे दी और यात्री की सीट मुझे बैठने के लिए दे दी। रात को उस सीट पर एक लड़की और आ गई। वह कानपुर स्टेशन पर उतर गई। इसके बाद मेरी आंख लग गई।
विज्ञापन


रविवार तड़के टीटी खुद मेरी सीट पर आकर बैठ गया और हरकतें करने लगा। इसके बाद एसी कोच में चलने के लिए कहने लगा। घबराकर बाथरूम के बहाने टायलेट में जाकर पिता को उसकी हरकतों की जानकारी दी। पिता ने जीआरपी को मामले की जानकारी दी। अलीगढ़ जंक्शन पर ट्रेन के रुकते ही जीआरपी को देख टीटी ट्रेन में ही कहीं छिप गया। टीटी के खिलाफ मामले में तहरीर दे दी है। जीआरपी इंस्पेक्टर राजेश कुमार के अनुसार इलाहाबाद रीजन के टीटी संतोष कुमार प्रयागराज एक्सप्रेस में तैनात था। छात्रा की तहरीर पर उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। टीटी की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं। छात्रा को नई दिल्ली के लिए रवाना कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed