{"_id":"68e7f1dffda25ab86e094140","slug":"railway-gm-inspect-aligarh-railway-station-2025-10-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh Railway Station: रेलवे जीएम आज करेंगे स्टेशन का निरीक्षण, बनाएंगे योजना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh Railway Station: रेलवे जीएम आज करेंगे स्टेशन का निरीक्षण, बनाएंगे योजना
Fri, 10 Oct 2025 01:03 AM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Fri, 10 Oct 2025 01:03 AM IST
सार
महाप्रबंधक के निरीक्षण को लेकर 9 अक्तूबर को रेलवे स्टेशन पर साफ-सफाई आदि कराने के साथ ही सरकारी दस्तावेजों को दुरुस्त करने में जुटे रहे।
विज्ञापन
अलीगढ़ रेलवे स्टेशन
- फोटो : संवाद
विस्तार
उत्तर मध्य रेलवे के महाप्रबंधक एनसीआर नरेश सिंह 10 अक्तूबर को अलीगढ़ रेलवे जंक्शन का विस्तृत निरीक्षण करेंगे। रेलवे महाप्रबंधक रेलवे स्टेशन, अलीगढ़ एरिया का निरीक्षण, अलीगढ़-दाऊद खां तीसरी लाइन, रेलवे पैदल पुल के अलावा रेलवे स्टेशन पर विकास कार्यों को लेकर स्थानीय अफसरों के साथ योजना बनाएंगे।
विज्ञापन
इसके बाद वह हरदुआगंज व महरावल मालगोदाम का निरीक्षण करने भी जाएंगे। यहां से अमृत भारत स्टेशन योजना में चयनित खुर्जा स्टेशन, खुर्जा लॉबी, रनिंग रूम, न्यू खुर्जा लॉबी, निर्माणाधीन रनिंग रूम का आदि का निरीक्षण करेंगे। महाप्रबंधक के निरीक्षण को लेकर 9 अक्तूबर को रेलवे स्टेशन पर साफ-सफाई आदि कराने के साथ ही सरकारी दस्तावेजों को दुरुस्त करने में जुटे रहे।
विज्ञापन
