{"_id":"67e31169ee22b22daa036440","slug":"railway-gates-are-being-closed-45-times-traffic-jam-worsens-the-situation-aligarh-news-c-56-1-mrt1060-129095-2025-03-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: 45 बार बंद हो रहे रेल फाटक, जाम ने बिगाड़े हालात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: 45 बार बंद हो रहे रेल फाटक, जाम ने बिगाड़े हालात
Wed, 26 Mar 2025 01:56 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
Updated Wed, 26 Mar 2025 01:56 AM IST
विज्ञापन
उत्तर मध्य रेलवे के कानपुर रेलवे स्टेशन पर रेलवे ट्रैक पर किए जा रहे मरम्मत कार्य का असर हाथरस शहर की सड़क परिवहन व्यवस्था पर पड़ रहा है। इस मार्ग पर ट्रेनों का संचालन बढ़ गया है। रेल फाटक दिन में 45 बार बंद हो रहा है, जिससे शहरवासियों को जाम से जूझना पड़ रहा है।
मरम्मत कार्य के कारण कुछ सवारी गाड़ियों के साथ ही मालगाड़ियों के मार्ग में भी परिवर्तन किया है। इन्हें मथुरा से हाथरस सिटी होते हुए कासगंज के लिए संचालित किया जा रहा है। इस कारण शहर में सड़क परिहवन व्यवस्था प्रभावित हो रही है।
शहर में बिजली कॉटन मिल, बागला कॉलेज और इगलास रोड रेलवे फाटक ट्रेनों के डायवर्जन से पहले 24 घंटे में करीब 35 बार बंद होते थे, लेकिन अब यह फाटक 45 से अधिक बार बंद हो रहे हैं, जिससे सड़कों पर जाम की स्थिति पैदा होती है।
विज्ञापन
रेलवे द्वारा ट्रेनों का मार्ग परिवर्तित किए जाने के कारण मथुरा-कासगंज मार्ग काफी व्यस्त हो गया है। उत्तर मध्य रेलवे के प्रयागराज मंडल के पीआरओ अमित कुमार सिंह का कहना है कि बेहतर व सुरक्षित यात्रा मुहैया कराए जाने के लिए मरम्मत कार्य आवश्यक हैं। इस कारण डायवर्जन किया गया है।
हाथरस के यात्रियों को नहीं रहा लाभ
अन्य रूटों की कई ट्रेनें हाथरस सिटी स्टेशन होकर गुजारी जा रही हैं। बावजूद इसके इन ट्रेनों का हाथरस के लोगोंं को लाभ नहीं मिल पा रहा। क्राॅसिंग होने के चलते ट्रेनें यहां रुकती भी हैं, लेकिन लाभ नहीं मिलता। कासगंज में इन ट्रेनों को ठहराव तो दिया गया है, लेकिन यहां से टिकट व बुकिंग की सुविधा नहीं दी गई है।