फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Rail Budget

अलीगढ़ की झोली में आईं कुछ ‘राहत’

Fri, 26 Feb 2016 01:52 AM IST
अलीगढ़
अलीगढ़ Updated Fri, 26 Feb 2016 01:52 AM IST
विज्ञापन
Rail Budget

‘प्रभु’ ने अलीगढ़ और हाथरस पर दरियादिली नहीं दिखाई है। इस बजट में अलीगढ़ को जो भी मिला है वह पिछले दरवाजे से मिला है। रेल मंत्री ने डेडीकेटिड रेल फ्रेट कॉरिडोर को 2019 तक चालू करने की घोषणा की है। उम्मीद है कि इससे दो साल में शहर को चामत्कारिक बदलाव देखने को मिलेंगे।  

विज्ञापन

दाउद खां इस रेल कॉरिडोर का टर्मिनल स्टेशन है। नगर निगम की सीमा से सटा यह स्टेशन एनसीआर के बाद दूसरा लोडिंग-अनलोडिंग का हब होगा। यहां रोजाना सैकड़ों ट्रक मूवमेंट करेंगे। हजारों श्रमिक काम करेंगे। जानकारों की मानें तो कॉरिडोर करीब 10 हजार लोगों के लिए रोजगार के नए अवसर पैदा करेगा। यहां बाजार भी बनेगा और बस्तियां भी बसेंगी। 

विज्ञापन

यह अतिशयोक्ति नहीं होगी कि आने वाले वक्त में कॉरिडोर अलीगढ़ को नया उपनगर देने जा रहा है। बजट में नॉर्थ ईस्ट की कनेक्टविटी पर जोर दिया गया है। ऐसे में रेल मंत्रालय दिल्ली से पूर्वोत्तर के लिए नई ट्रेन चलाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

अलीगढ़ से गुजरने वाली नई ट्रेन अलीगढ़ में रुकती है तो सीधा लाभ यहां के यात्रियों को मिलेगा। नहीं भी रुकती हैं तो भी अन्य ट्रेनों पर सीट का दबाव कम होगा। पूर्वोत्तर जाने वाले अलीगढ़ वासियों के लिए सीट की संभावना बढ़ेगी। 


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed