फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Rail budget and Aligarh

सांसदों के प्रयास झूठे, या प्रभु ही रूठे

Fri, 26 Feb 2016 01:58 AM IST
अलीगढ़
अलीगढ़ Updated Fri, 26 Feb 2016 01:58 AM IST
विज्ञापन
Rail budget and Aligarh

प्रभु की रेल बजट की कुछ ट्रेनें अलीगढ़ में भी ठहरेंगीं, इस बात की उम्मीद बहुत से लोग लगाए हुए बैठे थे, लेकिन बजट में अलीगढ़ और हाथरस के नाम पर कोई घोषणा नहीं हुई है। बरेली और दक्षिण भारत के लिए सीधे ट्रेन की मांग भी हो रही थी जो कि पूरी नहीं हुई।

विज्ञापन

ऐसे में यह प्रश्न विचारणीय है कि क्या भाजपा सांसदों ने स्थानीय स्टेशनों पर कुछ ट्रेनों के ठहराव के लिए प्रयास ही नहीं किए या प्रयास तो किए लेकिन प्रभु ने ही बात नहीं सुनी। इस विषय पर विभिन्न लोगों की प्रतिक्रिया कुछ इस तरह थी। 

विज्ञापन

‘इस रेल बजट में वादे बहुत हैं। बजट देखकर तो ऐसा लग रहा है कि पता नहीं क्या होने वाला है। लेकिन हकीकत की जमीन पर कुछ होता दिखाई नहीं दे रहा है। वक्त की मांग है कि कुछ ट्रेनों का ठहराव अलीगढ़ रेलवे स्टेशन पर होता तो जिले के उद्योग और विकास को गति मिलती। जो संसाधन हैं उनको ही दुरुस्त और सुचारु करने पर बल दिया होता तो कुछ और बात होती’

- लालजी वर्मा, कोल्ड स्टोरेज, कारोबारी

विज्ञापन
विज्ञापन

‘कभी लंबे समय से कानपुर-दिल्ली शताब्दी के ठहराव और इलाहाबाद देहरादून लिंक एक्सप्रेस से जुड़ने वाली संगम एक्सप्रेस को मेरठ से बढ़ाकर सहारनपुर तक विस्तार करने की मांग चली आ रही है। इसके लिए स्थानीय स्तर से लेकर मंत्रालय स्तर पर प्रयास किए गए हैं। उम्मीद थी बजट में इस पर कुछ फोकस मिलेगा लेकिन कुछ दिखाई नहीं दिया’

- डॉ. सुहेल अहमद आजमी, जेएन मेडिकल कॉलेज


‘बजट में रेलवे स्टेशन पर सुविधाएं बढ़ाने और आगे की एडवांस बात करने से बेहतर होता अगर मौजूदा ट्रेनों को ही समय पर चलाने की कोई ठोस योजना बनाई होती। इससे स्टेशन पर यात्रियों के रुकने के समय में कमी आती तो साथ ही स्टेशन पर संसाधनों की जरूरत भी कम पड़ती। जैसे अगर किसी की ट्रेन सही समय पर है तो वह मात्र 10 मिनट ही प्लेटफार्म पर स्टे करेगा’

- मारिया आलम, सामाजिक कार्यकर्ता


‘जो सुविधाएं घोषित की है वह राष्ट्रीय स्तर पर हैं। स्थानीय रेलवे स्टेशन पर समस्याएं ही समस्याएं हैं। इस प्रकार के रेलवे स्टेशनों के लिए या तो कोई घोषणा नहीं की गई है या फिर अलीगढ़ के स्टेशन का नाम ऐसे स्टेशनों में नहीं है। रेलवे की जो तस्वीर स्थानीय रेलवे स्टेशन पर दिखाई देती है वह बेहद डराने वाली है’

- प्रतिभा राघव, सामाजिक कार्यकर्ता

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed