फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Raid on transport company sending goods without bill Chennai-Kolkata

बिना बिल चेन्नई-कोलकाता माल भेज रही ट्रांसपोर्ट कंपनी पर छापा

Wed, 28 Sep 2022 12:47 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 28 Sep 2022 12:47 AM IST
सार

आगरा रोड मदार गेट व सराय सुल्तानी इलाके की स्पीड कार्गो सर्विस ट्रांसपोर्ट के दफ्तर व गोदाम पर वाणिज्यकर की एसआईबी टीम ने सोमवार देर शाम छापा मारकर गड़बड़ी पकड़ी है।जहां से पाया गया कि बिना बिल बिल्टी के चेन्नई व कोलकाता माल जा रहा था।गोदाम से 171 नग माल मिला।

विज्ञापन
Raid on transport company sending goods without bill Chennai-Kolkata

विस्तार

आगरा रोड मदार गेट व सराय सुल्तानी इलाके की स्पीड कार्गो सर्विस ट्रांसपोर्ट के दफ्तर व गोदाम पर वाणिज्यकर की एसआईबी टीम ने सोमवार देर शाम छापा मारकर गड़बड़ी पकड़ी है। टीम ने यहां से बिना बिल के ताला हार्डवेयर का माल चेन्नई व कोलकाता जाते पकड़ा और 171 नग माल सीज किया गया है। यह माल शहर की कई फर्मों का था। उन्हें भी जांच के दायरे में लिया गया है।
विज्ञापन

वाणिज्य कर विभाग के एडिशनल कमिश्नर ग्रेड एक आरएन शुक्ला व एडिशनल कमिश्नर ग्रेड दो एसआईबी अनूप कुमार माहेश्वरी के निर्देश पर एसआईबी के डिप्टी कमिश्नर पंकज कुमार सिंह ने सराय सुल्तानी ऊन मार्केट, मदार गेट व कमेला रोड में ट्रांसपोर्ट के गोदाम व दफ्तर पर छापा मारा। जहां से पाया गया कि बिना बिल बिल्टी के चेन्नई व कोलकाता माल जा रहा था।
विज्ञापन

गोदाम से 171 नग माल मिला। इसी तरह दफ्तर से 23 नग माल मिला, जिसमें पांच नग बिल के साथ थे, बाकी बिना बिल के। यह पूरा माल सीज किया गया है। ट्रांसपोर्ट संचालक मो. खालिद को नोटिस जारी किया है। डिप्टी कमिश्नर पकंज कुमार सिंह ने बताया कि शिकायत पर स्पीड कार्गो ट्रांसपोर्ट पर छापा मारा है। अब इसका अब तक का ब्योरा तलाशा जा रहा है। इससे जुड़ी फर्मों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed