फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Raid on hookahbar in aligarh

क्रिकेट खिलाड़ी के हुक्काबार पर छापा, 24 हिरासत में

Sat, 07 Dec 2019 01:18 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, अलीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, अलीगढ़ Published by: अलीगढ़ ब्यूरो Updated Sat, 07 Dec 2019 01:18 AM IST
विज्ञापन
Raid on hookahbar in aligarh
किशनपुर तिराहा स्थित अल्लादीन हुक्का बार में छापे के दौरान पकड़े गये युवक। - फोटो : CITY OFFICE
महानगर में धड़ल्ले से हुक्का बार की आड़ में चल रहे नशे के ठिकाने एक बार फिर पुलिस-प्रशासन के निशाने पर आ गए हैं। शुक्रवार देर शाम टीम ने आईपीएल से जुड़े क्रिकेटर के किशनपुर तिराहा स्थित अलादीन हुक्का बार पर छापेमारी की तो वहां बर्थ-डे पार्टी की आड़ में नशेबाजी होती मिली। मौके पर भगदड़ के बीच हुक्का बार संचालक सहित 24 युवकों को दबोच लिया गया। मौके से दो बोतल शराब के अलावा भारी मात्रा में फ्लेवर्ड तंबाकू, आधा दर्जन हुक्के बरामद हुए हैं। फिलहाल सभी युवकों को हिरासत में लेकर थाने भेजते हुए हुक्का बार सील कर दिया गया है।
विज्ञापन


एसीएम द्वितीय रंजीत सिंह व सीओ तृतीय रंजीत सिंह इन दिनों सड़क किनारे खड़े होकर शराब आदि का सेवन करने वालों के खिलाफ अभियान चला रहे हैं। शुक्रवार को उन्हें सूचना मिली कि किशनपुर तिराहे पर अलादीन नाम से अवैध हुक्का बार चल रहा है। उन्होंने पुलिस के साथ शुक्रवार की शाम यहां छापा मारा। टीम को देखकर वहां मौजूद दर्जनों लोगों ने भागने की कोशिश की, लेकिन पुलिस की मौजूदगी के कारण उनकी कोशिश सफल नहीं हो सकी। छापे में यहां से दो शराब की बोतल, बड़े पैमाने पर फ्लेवर्ड तंबाकू व पांच हुक्के बरामद हुए।
विज्ञापन


पूछताछ में पता चला कि यहां नौरंगाबाद के ट्रांसपोर्ट कारोबारी आशीष की बर्थ डे पार्टी चल रही थी। बार के मालिक चंदनियां निवासी अभिषेक वाल्मीकि से पूछताछ की गई तो सभी चौंक गए। उसने बताया कि वह आईपीएल की नामी टीम हैदराबाद सन राइजर्स का प्रैक्टिस बालर है और उसे शनिवार को आगरा से फ्लाइट पकड़कर हैदराबाद जाना है। एसीएम द्वितीय रंजीत सिंह ने बताया कि बार को बंद कराकर सील लगवा दी गई है। बरामद माल की सैंपलिंग कर जांच को भेजा जाएगा। पकड़े गए सभी 24 लोगों को हिरासत में लेकर शांतिभंग में चालान कर दिया गया है। इंस्पेक्टर क्वार्सी के अनुसार सभी हिरासत में लिए गए युवकों को पाबंद कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

टिनएजर्स को क्लाइंट बनाकर लाया जाता है यहां
शहर में इन दिनों हुक्का बार संचालकों ने एक नया ट्रेंड शुरू कर दिया है। उन्होंने अपने नवयुवक एजेंट छोड़ रखे हैं, जो मैरिस रोड, सिविल लाइंस इलाके के अच्छे घरों व अच्छे स्कूलों से ताल्लुक रखने वाले टिनएजर्स को अपना क्लाइंट बनाकर हुक्का बार में लाते हैं। यहां उन्हें सिगरेट से नशे की लत लगाई जाती है। फिर उनसे रकम ऐंठी जाती है।


क्वार्सी और सिविल लाइंस में सर्वाधिक हुक्का बार
शहर के सिविल लाइंस व क्वार्सी इलाके में सर्वाधिक हुक्का बार संचालित हैं। इनमें किशनपुर के अलावा मैरिस रोड आयकर भवन के सामने, दोदपुर, मेडिकल रोड, सरसैयद नगर आदि इलाके में आधा दर्जन से ज्यादा हुक्का बार संचालित हैं। जहां इसी तरह धड़ल्ले से फ्लेवर्ड की आड़ में नशा परोसा जाता है।

किशनपुर तिराहा स्थित अल्लादीन हुक्का बार में छापे के दौरान मिली शराब की बोतल को दिखाते एसओ।

किशनपुर तिराहा स्थित अल्लादीन हुक्का बार में छापे के दौरान मिली शराब की बोतल को दिखाते एसओ।- फोटो : CITY OFFICE

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed