फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Raid on complaint of sale of substandard water, took 15 samples

Aligarh News: घटिया पानी पर ब्रांड का लेबल लगा चल रहा था धंधा, मारा छापा, 15 नमूने भरे

Sat, 17 Jun 2023 01:23 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: अलीगढ़ ब्यूरो Updated Sat, 17 Jun 2023 01:23 AM IST
सार

डीएम इंद्र विक्रम सिंह को शहर में घटिया पानी की बिक्री होने की शिकायत मिली थी। उन्होंने एडीएम सिटी को जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए। एडीएम अपने साथ एसीएम द्वितीय, सहायक आयुक्त खाद्य द्वितीय, मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी, खाद्य सुरक्षा अधिकारी, खाद्य सुरक्षा अधिकार को साथ लेकर सबसे पहले क्वार्सी थाना क्षेत्र की नई आबादी स्थित कैटर्स अकील खान के यहां पहुंचे।

विज्ञापन
Raid on complaint of sale of substandard water, took 15 samples
बेगमबाग में पानी की बोतल की जांच करते एडीएम सिटी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शहर के थाना सिविल लाइंस एवं क्वार्सी क्षेत्रों में ब्रांडेड कंपनी का लोगो लगाकर घटिया पानी और कोल्ड ड्रिंक की बिक्री होने की सूचना पर शुक्रवार को एडीएम सिटी अमित कुमार भट्ट के नेतृत्व में एफएसडीए (खाद्य सुरक्षा एवं औषधीय प्रशासन) की टीम की ने तीन अलग-अलग स्थानों पर छापा मारा। टीम ने यहां 1110 कार्टन पानी को सीज करते हुए कुल 15 नमूने भरे। इन नमूनों को जांच के लिए प्रयोगशाला में भेजा जा रहा है।

विज्ञापन


डीएम इंद्र विक्रम सिंह को शहर में घटिया पानी की बिक्री होने की शिकायत मिली थी। उन्होंने एडीएम सिटी को जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए। एडीएम अपने साथ एसीएम द्वितीय सुधीर कुमार सोनी, सहायक आयुक्त खाद्य द्वितीय सर्वेश कुमार मिश्रा, मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी अक्षय प्रधान, खाद्य सुरक्षा अधिकारी शिवनाथ सिंह, खाद्य सुरक्षा अधिकार कृपाशंकर, अमर बहादुर सरोज, श्वेता चक्रवर्ती को साथ लेकर सबसे पहले क्वार्सी थाना क्षेत्र की नई आबादी स्थित कैटर्स अकील खान के यहां पहुंचे।
विज्ञापन


यहां से खेतान कूल ब्रांड की पानी की बोतल का नमूना लिया गया। इसके बाद टीम जमालपुर फाटक के निकट अजीज खान के यहां पहुंची। यहां से एक ब्रांडेंड कंपनी एवं खेतानकूल ब्रांड के पानी के दो नमूने लिए गए। यहां 26 कार्टन सीज कर दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद टीम सिविल लाइंस क्षेत्र के बेगमबाग की गली नंबर तीन में पहुंची। यहां अभय ट्रेडर्स के मालिक हरी बाबू अग्रवाल से अलग-अलग ब्रांड के पानी के तीन नमूने लिए गए। कुल 119 कार्टन सीज किए गए। टीम ने यहीं पर विभिन्न ब्रांड के कोल्ड ड्रिंक एवं जूस के कुल नौ नमूने संकलित किए। गोदाम में रखे 955 कार्टन को भी सीज कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed