फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Raid in a flour factory in Talanagari

Aligarh: आटा फैक्टरी पर छापा, सेलखड़ी मिलाते 13 क्विंटल पैक्ड आटा सील, फैक्टरी संचालक नहीं दिखा सके लाइसेंस

Thu, 25 Jul 2024 10:08 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Thu, 25 Jul 2024 10:08 PM IST
सार

तालानगरी सेक्टर एक के प्लॉट संख्या ई-82 में केके इंडस्ट्रीज के संचालक अरशद शाह पुत्र शाह मोहम्मद, निवासी लाल डिग्गी की आटा मिल है। जिसमें पंचवटी गोल्ड नाम की पैकिंग में गेहूं का आटा बनता है। यहां आटा में सेलखडी को मिलाया जा रहा था। 

विज्ञापन
Raid in a flour factory in Talanagari
फैक्टरी पहुंचकर जांच पड़ताल करते मंडलीय खाद्य सुरक्षा अधिकारी - फोटो : संवाद

विस्तार

हरदुआगंज स्थित तालानगरी की एक आटा फैक्टरी में मिलावटी आटे के पैकेट तैयार किए जा रहे थे। जिलाधिकारी के निर्देश पर खाद्य विभाग की टीम ने 25 जुलाई शाम फैक्टरी पर छापा मारते हुए आटे में सेलखड़ी की मिलावट को पकड़ा। 13 क्विंटल माल को सील कर दिया गया है। फैक्टरी मालिक कई घंटे बाद भी लाइसेंस नहीं दिखा सके। प्रशासनिक टीम ने लाइसेंस न मिलने पर फैक्टरी सील करने की बात कही है।

विज्ञापन


मंडलीय खाद्य आयुक्त अजय जायसवाल ने बताया कि तालानगरी सेक्टर एक के प्लॉट संख्या ई-82 में केके इंडस्ट्रीज के संचालक अरशद शाह पुत्र शाह मोहम्मद, निवासी लाल डिग्गी की आटा मिल है। जिसमें पंचवटी गोल्ड नाम की पैकिंग में गेहूं का आटा बनता है। यहां आटा में सेलखडी को मिलाया जा रहा था। 
विज्ञापन


25 जुलाई शाम चार बजे करीब खाद्य सुरक्षा अधिकारी प्रियेश कुमार सिंह, त्रिभुवन नारायण, अनुज निगम और आशीष गंगवार फैक्टरी पहुंच गए। मौके पर आटा मील में गेंहू के आटे संग सेलखड़ी (खड़िया) पाउडर मिलाया जा रहा था। फैक्टरी से कुल 8 क्विंटल सेलखड़ी बरामद हुई है। जिसे सील किया गया है। इस दौरान फैक्टरी संचालक अरशद शाह मिल का लाइसेंस नहीं दिखा सके। जिसके बाद फैक्टरी के उस परिसर को सील कर दिया गया, जहां यह मिलावट हो रही थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

ये माल हुआ बरामद

फैक्टरी से टीम को 10 - 10 किलो के 110 पैकेट, 50 - 50 किलो के चार पैकेट तथा सेलखड़ी (खड़िया) के 100 किलो के आठ पैकेट बरामद हुए हैं।
आटे के सेंपल सील करते खाद्य सुरक्षा अधिकारी
दो रुपये किलो वाली सेलखड़ी मिला रहे थे
मंडलीय खाद्य आयुक्त ने बताया कि आटे में मिलाने वाला पाउडर सेलखड़ी मिला है। जिसे आम तौर पर खड़िया के नाम से भी जाना जाता है। अमूमन यह 2 रुपये किलो के भाव में मिल जाता है। आटे में मिला कर 27 रुपये किलो के भाव से बिकता है। आटे में इसकी दस फीसदी मिलावट करने का आकलन है। 10 किलो की पैकिंग में 1 किलो और 50 किलो की पैकिंग में 5 किलो सेलखड़ी मिलाए जाने का अंदेशा है। मौके से लिए गए नमूने जांच के लिए भेजे गए है। 

लिवर, किडनी से आंत तक होता है असर
मंडलीय खाद्य आयुक्त ने बताया कि सेलखड़ी लिवर, किडनी और आंतों को नुकसान पहुंचाती है। 

तालानगरी की केके इंडस्ट्रीज में आटे में सेलखड़ी पाउडर मिलाते हुए पकड़ा गया है। 13 क्विंटल आटा सहित परिसर को सील कर दिया गया है। दो साल से फैक्टरी का संचालन किया जा रहा था।-अजय कुमार जायसवाल, मंडलीय खाद्य आयुक्त, अलीगढ़ मंडल

सील
एक दूसरे पर आरोप मढ़ते रहे फैक्टरी संचालक और कर्मचारी
इस दौरान टीम को फैक्टरी में राहुल कुमार नामक युवक मिला, जिसने बताया कि पिछले दो माह से फैक्टरी का जिम्मा उसके पास है। सेलखड़ी की मिलावट के बारे में पूछताछ करने पर उसने बताया कि गेंहू और सेलखड़ी फैक्टरी संचालक अरशद शाह लाते हैं, उसे इसकी कोई जानकारी नहीं है। वहीं अरशद ने उसने फैक्टरी राहुल कुमार व रिंकू सिंह पुत्रगण महेंद्र सिंह, निवासी गांव सरमस्तपुर को सौंप दी थी। उसे मिलावट की जानकारी नहीं है। 

पंचवटी गोल्ड नाम रखने पर सवाल
पिछले दिनों प्रदेश सरकार ने रेस्टोरेंट और ढाबा संचालकों को अपना नाम पता और खाद्य सामग्री की सूची चस्पा करने के आदेश किए थे। जिसको लेकर कई संगठनों और विपक्ष के नेताओं ने नाराजगी जाहिर की थी। वहीं तालानगरी में आटा मिल चलाने वाले अरशद शाद अपने आटे को पंचवटी गोल्ड के नाम से बेच रहे हैं। इसकी चर्चा रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed