फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Rahul Gandhi celebrates 53rd birthday Congressmen cut 53 kg cake

Aigarh News: राहुल गांधी का मना 53 वां बर्थडे, कांग्रेसियों ने काटा 53 किलो का केक

Mon, 19 Jun 2023 11:19 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Mon, 19 Jun 2023 11:19 PM IST
सार

कार्यालय अधीक्षक दलित नेता पुरुषोत्तम सिंह से 53 किलो का केक कटवाया। इस दौरान पूर्व दर्जा प्राप्त मंत्री स्वराज जीवन ने महानगर अध्यक्ष सलाउद्दीन वसी के निष्कासन को वापस लेने की मांग की। प्रांतीय अध्यक्ष योगेश दीक्षित ने सदन की मांग पर सलाउद्दीन बसी का निष्कासन वापस लिया।

विज्ञापन
Rahul Gandhi celebrates 53rd birthday Congressmen cut 53 kg cake
राहुल गांधी - फोटो : SOCIAL MEDIA

विस्तार

अलीगढ़ जिला कांग्रेस कमेटी एवं फ्रंटल विभाग प्रकोष्ठ के संयुक्त तत्वाधान में सोमवार को जीटी रोड स्थित सम्राट लॉज में राहुल गांधी के जन्मदिन पर कार्यक्रम आयोजित किया। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष ठा. संतोष सिंह जादौन, महानगर कार्यकारी अध्यक्ष अजय शर्मा व अनवर अकील ने की।

विज्ञापन


53 किलो का केक काटा
विज्ञापन


मुख्य अतिथि प्रांतीय अध्यक्ष योगेश दीक्षित, विशिष्ट अतिथि अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष शाहनवाज आलम, सचिव इंचार्ज कौशलेंद्र यादव ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। विचार गोष्ठी में वक्ताओं ने कहा कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा ने देश की जनता का दिल जीत लिया है। जिस तरह से कर्नाटक में मोहब्बत की दुकान सजी है उसी तरह से पांच विधानसभाओं में होने वाले चुनाव में कांग्रेस की जीत सुनिश्चित है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान कार्यालय अधीक्षक दलित नेता पुरुषोत्तम सिंह से 53 किलो का केक कटवाया। इस दौरान पूर्व दर्जा प्राप्त मंत्री स्वराज जीवन ने महानगर अध्यक्ष सलाउद्दीन वसी के निष्कासन को वापस लेने की मांग की। प्रांतीय अध्यक्ष योगेश दीक्षित ने सदन की मांग पर सलाउद्दीन बसी का निष्कासन वापस लिया। प्रांतीय अध्यक्ष ने कहा कि जिला व महानगर कांग्रेस कमेटी 15 दिन के भीतर नई कमेटियों का गठन करें।

इस मौके पर कार्यक्रम आयोजक यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष रूपेश पाठक, एनएसयूआई अध्यक्ष आकाश मसीह, गौरांग देव चौहान, नितिन चौहान, प्रतिमा सिंह, गिरवर शर्मा, रमेश शर्मा, मधुकर शर्मा, हाजी इलियास, परवेज अहमद, रामवीर सिंह बच्चन, उपेंद्र चौहान, आनंदपाल सिंह, वीर सिंह बंजारा, महिला अध्यक्ष जरीना आगा, राजेश राज जीवन, धर्मेंद्र लोधी, लक्ष्मी नारायण, राजकुमार सिंह आदि मौजूद रहे। 
 

काटा 21 किलो का केक

मैरिस रोड स्थित धर्मपुर कोर्टयार्ड में हरियाणा प्रदेश कांग्रेस के पूर्व प्रभारी विवेक बंसल के नेतृत्व में कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें सैकड़ों कांग्रेसियों ने भाग लिया। इस दौरान 21 किलो का केक काटा गया। पूर्व विधायक विवेक बंसल ने कहा कि राहुल गांधी ने भारत जोड़ो यात्रा के दौरान मोहब्बत की दुकान का जो संदेश दिया था, उसी के अनुपालन में यहां मोहब्बत की दुकान खोली गई है। संचालन ठाकुर सोमवीर सिंह ने किया। इस मौके पर पूर्व प्रदेश महासचिव रूही ज़ुबैरी, ज्ञानप्रकाश सक्सेना, जयदेव उपाध्याय, नौशाद कुरैशी, गायक जॉनी फ़ॉस्टर, सुशील गुप्ता, निवर्तमान महानगर अध्यक्ष सलाउद्दीन वसी, गिर्राज किशोर गुप्ता, अंकुर मित्तल, सुनील गुप्ता, संदीप गर्ग आदि मौजूद रहे।

राहुल गांधी जन्मदिन पर केक काटते कांग्रेसी

भाजपा-सपा-बसपा छोड़ कांग्रेस का दामन थामा 
राहुल गांधी के जन्मदिन पर सम्राट लॉज में आयोजित कार्यक्रम में कई पार्टियों के पदाधिकारियों ने कांग्रेस का दामन थामा। सागर सिंह तोमर ने बताया कि इं. विजय चंदेल के नेतृत्व में भैया सिंह चंदेल, संजीत सारस्वत, हरीश शर्मा, नफीसा रहमान, राजकुमार सिंह, बसी अहमद, साहिल, गौरव शर्मा, अब्दुल्ला, इकरार अहमद, इकबाल अहमद, आमिर, रंजीत बघेल, राजकुमार सहित 22 लोगों ने बीएसपी छोड़ कांग्रेस का दामन थामा। भाजपा के राम अवतार सिंह, विशाल वर्मा, विमल पाठक, चंदन सिंह, हिंडोल सचिन कौशिक लाखन सहित 20 लोगों ने पवन तोमर के नेतृत्व में कांग्रेस से जुड़े। सभी का स्वागत किया गया। 

राहुल गांधी के जन्मदिन पर केक काटा
कांग्रेस पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के जन्मदिन पर कांग्रेस के पूर्व जिला महामंत्री नितिन चौहान वाल्मीकि ने केक काटा। इस मौके पर आशीष कुमार, नीरज, अरबाज खान, दिलीप वाल्मीकि, सुमित धूरी, सचिन वाल्मीकि, विपिन चौहान आदि मौजूद रहे। वहीं कांग्रेस के महानगर महामंत्री रामवीर सिंह बघेल की अध्यक्षता में तहसील स्थित कार्यालय पर केक काटा गया। इस मौके पर राकेश कुमार, भूपेंद्र सिंह, वीरेश कुमार, रुद्र प्रताप सिंह, अक्कू ठाकुर आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed