फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Rachit to become the world's fastest tattoo artist

अलीगढ़ : दुनिया के सबसे तेज टैटू आर्टिस्ट बने रचित

Mon, 21 Feb 2022 01:11 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 21 Feb 2022 01:11 AM IST
विज्ञापन
Rachit to become the world's fastest tattoo artist
रचित जादौन। - फोटो : CITY OFFICE
टैटू आर्टिस्ट रचित जादौन ने हार्वर्ड वर्ल्ड रिकॉर्ड्स अपने नाम कर देश का नाम रोशन किया है। हाल ही में दो घंटा 43 मिनट में रियलिस्टिक स्केच बनाकर रचित दुनिया में सबसे तेज टैटू आर्टिस्ट बन गए हैं। महानगर के किशनपुर निवासी रचित ने बताया कि सात साल की उम्र से ही टैटू आर्टिस्ट बनने का जुनून उनके सिर पर चढ़ गया था।
विज्ञापन

अब वह पेशेवर टैटू आर्टिस्ट बन गए हैं। वह स्कूल में समय देने के बदले स्केच व टैटू बनाने का प्रशिक्षण लेने लगे थे। उन्होंने कहा कि ऐसा करना उनके जीवन का बड़ा फैसला था। रचित ने कहा कि टैटू आर्टिस्ट बनने के लिए वह रोजाना 5-6 घंटे अभ्यास करते हैं। उन्होंने 2018 में अलीगढ़ में एक स्टूडियो में ज्वाइन किया था। वर्ष 2020 में वह टैटू के क्षेत्र में बेहतर प्रशिक्षण के लिए मुंबई चले गए। मुंबई के एक निजी स्टूडियो में काम सीखने के मकसद से ट्रेनी बन गए, जहां क्रिकेटर विराट कोहली समेत कई हस्तियों के टैटू बनाए जाते हैं। साथ ही फ्रीलांस टैटू आर्टिस्ट का काम भी करते रहे। अप्रैल 2021 में कोरोना की दूसरी लहर में वह मुंबई से अलीगढ़ वापस आ गए। रचित ने कहा कि वह कई हस्तियों के स्केच बना चुके हैं। इनमें क्रिकेटर निखिल गंगटा, आईपीएल प्लेयर प्रियम गर्ग, पारस डोगरा, रिंकू सिंह, गायक जावेद अली अन्य शामिल हैं। उन्होंने कहा कि उनका सपना दिल्ली, नोएडा, गुरुग्राम, मुंबई व गोवा में खुद का स्टूडियो खोलना है, लेकिन वह पहला टैटू स्टूडियो अलीगढ़ में ही खोलना चाहते हैं। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed