फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Rabies clinic ready in Deendayal Hospital

दीनदयाल अस्पताल में रैबीज क्लीनिक तैयार

Tue, 26 Jul 2022 01:18 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 26 Jul 2022 01:18 AM IST
विज्ञापन
Rabies clinic ready in Deendayal Hospital
कुत्ता काटने का इलाज सुविधाजनक हो और लोगों को सहूलियत मिल सके। इस उद्देश्य से दीनदयाल उपाध्याय संयुक्त अस्पताल में प्रदेश का पहला मानक रैबीज क्लीनिक बनकर तैयार हो गया है। एक-दो दिन में इसके शुभारंभ की तैयारी है।
विज्ञापन

अपर निदेशक स्वास्थ्य डॉ. वीके सिंह ने बताया कि प्रदेश स्तर पर मानक रैबीज क्लीनिक खोले जाने के निर्देश मिले हैं। इसी क्रम में प्रदेश में अलीगढ़ जनपद में सबसे पहले यह क्लीनिक तैयार कराया गया है। इसमें एक प्रशिक्षित डॉक्टर, वार्ड ब्वाय व फार्मासिस्ट की तैनाती की गई है। यहां वे सभी सहूलियतें मुहैया कराई गई हैं, जो कुत्ता काटने के उपचार के दौरान जरूरी हैं, जिसमें 15 मिनट तक पानी से घाव को धुलने का संसाधन, उसी अनुसार स्ट्रेचर, उसी अनुसार मरीज को लिटाने का बैड आदि। इसके अलावा यहां टीकाकरण की सुविधा भी रहेगी। अपर निदेशक ने बताया कि यह क्लीनिक बनकर तैयार हो गया है। एक-दो दिन में इसका शुभारंभ कराया जा सकता है। 28 जुलाई को प्रदेश के संचारी रोग निदेशक डा.एके सिंह आ रहे हैं। उनसे भी इसका शुभारंभ कराया जा सकता है।
विज्ञापन

निदेशक का दो दिन बार दौरा, नोडल ने डाला डेरा
संचारी रोग व दस्तक अभियान की जिले में समीक्षा का दौर शुरू
अलीगढ़। जिले में संचारी रोग व दस्तक अभियान की समीक्षा का दौर शुरू हो गया है। इसी क्रम में जिले के नोडल अधिकारी सोमवार को यहां पहुंच गए और निदेशक दो दिन बाद यानि 28 जुलाई को आएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

संचारी रोग नियंत्रण अभियान के नोडल अधिकारी डॉ.बीपीएस कल्याणी ने जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. राहुल कुलश्रेष्ठ संग सोमवार को पीएचसी रघुवीरपुरी क्षेत्र में दस्तक अभियान की समीक्षा की। इस दौरान आशा, आंगनबाड़ी द्वारा किए जा रहे कार्यों पर लोगों से फीडबैक लिया। इसके बाद वे जिला अस्पताल की पैथोलॉजी लैब का निरीक्षण करने पहुंचे, जहां आवश्यक निर्देश दिए। इससे पहले वे नौरंगाबाद पीएचसी भी गए। अब वे मंगलवार को जिले के देहात क्षेत्र में भ्रमण के लिए जाएंगे। इस दौरान उनके द्वारा यह जानकारी की जा रही है कि कैसे लोग सर्वे कर रहे है, कैसे सफाई हो रही है। कैसे जागरूक किया जा रहा है। किन इलाकों में बीमारी ज्यादा पनपने की आशंका है। इस दौरान कुछ जगहों पर उन्होंने खुद लोगों को पानी जमाव न करने व भरे हुए पानी की कैसे सफाई करने के निर्देश दिए। बता दें कि संचारी रोग अभियान के निदेशक डा.एके सिंह 28 जुलाई को समीक्षा के लिए आ रहे हैं।
17 वर्ष से तैनात डीएमओ के खिलाफ भेजा शपथ पत्र
अलीगढ़। जिला मलेरिया अधिकारी के पद पर तैनात डॉ.राहुल कुलश्रेष्ठ की जिले में पिछले 17 वर्ष से तैनाती का मुद्दा फिर सुर्खियों में है। उनके खिलाफ आवाज उठा रहे आरटीआई कार्यकर्ता अविनाश सिंह ने शासन स्तर पर पूर्व में भेजी शिकायत के संबंध में शपत्र पत्र भेजा है, जिसमें कहा है कि उसने ही पूर्व में यह शिकायत की थी।

फायर ब्रिगेड कॉलोनी निवासी आरटीआई कार्यकर्ता अविनाश सिंह का कहना है कि उसने पूर्व में डॉ. राहुल कुलश्रेष्ठ के खिलाफ कई शिकायतें की हैं। कई आरटीआई मांगी हैं। हाल ही में शासन स्तर पर तबादलों के बाद उठी आवाज के क्रम में उनकी शिकायत पर अपर निदेशक मलेरिया विभाग के स्तर से शपथ पत्र मांगा गया। अविनाश ने यह शपथ पत्र रजिस्टर्ड डाक के जरिये निदेशक स्वास्थ्य सेवाओं को भेजा है। इस विषय में डॉ. राहुल कुलश्रेष्ठ कहते हैं कि वे कपिल पोस्टिंग नीति के तहत तैनात हैं। उनकी पत्नी भी यहां तैनात हैं। इसी आधार पर शासन ने उन्हें यह तैनाती दे रखी है। शिकायतकर्ता कुछ लोगों के उकसावे में आकर यह शिकायत करता रहता है। अब उससे उसके संबंध में साक्ष्य मांगे गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed