फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Questions raised on delay in Smart City ..corruption will be investigated

Aligarh News: स्मार्ट सिटी में देरी पर उछले सवाल...भ्रष्टाचार की होगी जांच

Thu, 16 Mar 2023 01:31 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 16 Mar 2023 01:31 AM IST
विज्ञापन
Questions raised on delay in Smart City ..corruption will be investigated
बैठक करते उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य। - फोटो : Samvad
प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य की विकास कार्यों संबंधी समीक्षा बैठक नगर निगम, स्मार्ट सिटी और नुमाइश के लिहाज से बेहद तल्ख रही। एक तो उन्होंने शहर से निकलते समय जो देखा, उस पर सवाल उठाए और जनप्रतिनिधियों व संगठन की ओर से भी उन्हीं मुद्दों पर चर्चा की गई। इस दौरान स्मार्ट सिटी के कार्यों में देरी, नगर निगम व स्मार्ट सिटी से जुड़े भ्रष्टाचार पर लंबी चर्चा हुई। भ्रष्टाचार को लेकर उन्होंने डीएम को दो सदस्यी समिति से जांच कराने और सच सामने आने पर मुकदमा कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


डिप्टी सीएम सुबह बारहद्वारी से जब सर्किट हाउस आ रहे थे, तभी नुमाइश मैदान के सामने से गुजरते समय उसके द्वारों पर अंकित नामों पर सवाल खड़े किए। इसके बाद उन्होंने स्मार्ट सिटी के कार्यों को देखते हुए उन पर भी चर्चा की। इसके बाद जब विकास कार्यों की समीक्षा बैठक शुरू हुई तो सबसे पहले नुमाइश की कमेटी में बदलाव कर नए नाम शामिल करने के निर्देश दिए। कहा कि जनप्रतिनिधियों को इसमें शामिल किया जाए। साथ में द्वारों के नाम महापुरुषों के नाम पर किए जाएं। इसके बाद संगठन के लोगों की ओर से रखे गए नगर निगम ऑडिट के अरबों के भ्रष्टाचार व स्मार्ट सिटी के कार्यों में देरी और स्मार्ट सिटी में घपले पर जिक्र किया। यहां नगर आयुक्त अमित आसेरी की ओर से बताया गया कि 38 में से 16 कार्य पूर्ण हो गये हैं। उनकी सूची सभी जनप्रतिनिधियों को देने के निर्देश दिए और सहभागिता के निर्देश दिए। साथ में कहा कि जनप्रतिनिधियों के साथ संवादहीनता नहीं होनी चाहिए। उनके सुझावों पर अमल किया जाए। स्मार्ट सिटी के कार्यों को कहा कि 30 जून तक लंबित कार्य पूरे कर लिए जाएं।
विज्ञापन

कमिश्नर नवदीप रिणवा ने स्मार्ट सिटी के कार्यों की जानकारी देते हुए बताया कि वर्तमान में युद्धस्तर पर कार्य कराते हुए निर्धारित समयावधि जून माह तक कार्य पूर्ण कराना है। वहीं भ्रष्टाचार के आरोपों पर दो सदस्यीय कमेटी के निर्देश डीएम को दिए। इसके अलावा बैठक में एसडीएम कोल व एसपी सिटी से समन्वय का विषय भी उठा। इस पर उन्होंने वरिष्ठ अधिकारियों को सामंजस्य के निर्देश दिए। इससे पहले उन्होंने एकांत में संगठन व जनप्रतिनिधयों से बातचीत की। जहां शहर के विषय रखे गए। तमाम लोगों ने लिखित शिकायतें भी कीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


लालडिग्गी तिराहे की दीवार को दिया अतिक्रमण करार
स्मार्ट सिटी से जुड़े कार्यों पर डिप्टी सीएम ने सवाल उठाते हुए डिवाइडरों की ऊंचाई कम बताई। इस पर नगर आयुक्त ने बताया कि ये पुराने टैंडर हैं। फिर भी इनमें नए सुझाव शामिल कर लिए जाएंगे। लालडिग्गी तिराहे पर नगर आयुक्त व अन्य सरकारी आवासों के बाहर हो रही बाउंड्री पर सवाल खड़ा करते हुए उसे अतिक्रमण करार दिया गया। इस पर भी नगर आयुक्त ने बताया कि यह फसाड योजना के तहत एक रूपता के लिए बन रही है और सरकारी भूमि में है। मगर डिप्टी सीएम ने कहा कि जो जनभावना के खिलाफ है, उसे जरूर सुधारें। जब खुद सिस्टम पर अतिक्रमण का आरोप लगे तो फिर बाकी का क्या होगा। ईंट गायब होने का मुद्दा उठा, जिस पर नगर आयुक्त ने जवाब दिया कि 7 लाख ईंटों का हिसाब है। फिर भी कहीं कोई गड़बड़ है तो जांच कराई जाएगी।



वेंडिंग जोन की जमकर तारीफ
नगर निगम द्वारा विकसित किए जा रहे वेंडिंग जोन की डिप्टी सीएम ने जमकर तारीफ की और कहा कि इस सिस्टम को प्रदेश के अन्य शहरों में भी लागू कराया जाएगा।
--

विकास के ये मुद्दे भी उठे
समीक्षा में डिप्टी सीएम ने मुख्यमंत्री व वीवीआईपी बैठकों को प्राथमिकता पर रखने के निर्देश दिए। साथ में तालानगरी व गभाना में भू-उपयोग परिवर्तन की समस्या निपटाने के निर्देश देते हुए कहा कि महायोजना-2031 में सभी विभाग वन-टू-वन बात करें। इस दौरान जिला अस्पताल की व्यवस्था को लेकर नाराजगी जताई। जिस पर सीएमओ ने डॉक्टरों की कमी बताई। जिस पर भरती करने के निर्देश दिए। यातायात के मुद्दे पर डीएम ने शहर में 4 फ्लाई ओवर का निर्माण नितान्त आवश्यक बताई। वहीं उन्होंने राजा महेन्द्र प्रताप सिंह राज्य विश्वविद्यालय एवं अटल आवासीय विद्यालय की निर्माण प्रगति के बारे में विस्तार से जानकारी दी। जिस पर तेजी के निर्देश दिए। इसके अलावा सारसौल फल मंडी को शिफ्ट करने के निर्देश दिए। इस दौरान कानून व्यवस्था पर पुलिस एवं प्रशासनिक टीम की सराहना कर की।


छुट्टा गोवंश को हर हाल में गौशाला भेजें
इस दौरान किसान समस्याओं पर चर्चा हुई। जिसमें उन्होंने छुट्टा गोवंश को लेकर नाराजगी जताई और कहा कि हर हाल में इस माह के अंत तक सभी गोवंश को गौशाला में भेजें। साथ में अभियान चलाकर पशु पालकों को प्रेरित करें कि अगर उन्हें अपना गोवंश छोड़ना है तो उसे गौशाला में छोड़कर आएं।

यह रहे मौजूद
जिला पंचायत अध्यक्ष विजय सिंह, एमएलसी व जिलाध्यक्ष ऋषिपाल सिंह, एमएलसी डा. मानवेन्द्र प्रताप सिंह, विधायक शहर मुक्ता संजीव राजा, विधायक छर्रा ठा. रवेन्द्रपाल सिंह, महानगर अध्यक्ष विवेक सारस्वत, ठा. गोपाल सिंह, अंशुल गुप्ता, मनीष बूल, कमिश्नर नवदीप रिणवा, डीएम इन्द्र विक्रम सिंह, एडीए वीसी अतुल वत्स, नगर आयुक्त अमित आसेरी, एसएसपी कलानिधि नैथानी, सीडीओ आकांक्षा राना, एडीएम वित्त अमित कुमार भट्ट, एडीएम सिटी मीनू राणा, एसपी सिटी कुलदीप गुनावत, मुकेश चन्द्र उत्तम, राघवेन्द्र सिंह, डीडीओ भरत कुमार मिश्र, पीडी भाल चन्द्र त्रिपाठी आदि मौजूद थे।


सजीव राजा के घर गए डिप्टी सीएम
सुबह धनीपुर एयरपोर्ट से डिप्टी सीएम शहर विधायक मुक्ता राजा के आवास पर पहुंचे। जहां उन्होंने पूर्व विधायक संजीव राजा के निधन पर शोक व्यक्त किया और काफी देर तक एकांत में विधायक व उनके पुत्र से बातचीत की। इसके बाद वे अस्वस्थ हुए इगलास विधायक राजकुमार सहयोगी के आवास पर गए और उनका हालचाल लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed