फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Quercetin and glucose protect ladyfinger from cadmium

AMU: कैडमियम से भिंडी को बचाएगा क्वेरसेटिन और ग्लूकोज, 55 फीसदी उपज बढ़ेगी, किसानों को होगा मुनाफा

Fri, 26 Dec 2025 04:03 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Fri, 26 Dec 2025 04:03 PM IST
सार

भिंडी की उपज और किसानों का मुनाफा बढ़ाने का तरीका अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (एएमयू) के वनस्पति विज्ञान विभाग के वैज्ञानिकों ने खोज लिया है। 

विज्ञापन
Quercetin and glucose protect ladyfinger from cadmium
भिंडी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पानी के जरिये खेतों तक पहुंच रहे कैडमियम (जहरीली भारी धातु) के कारण भिंडी की फसल को नुकसान पहुंच रहा है। उपज कम होने से किसानों को आर्थिक क्षति पहुंच रही है। अब भिंडी की उपज और किसानों का मुनाफा बढ़ाने का तरीका अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (एएमयू) के वनस्पति विज्ञान विभाग के वैज्ञानिकों ने खोज लिया है। पांच साल तक हुए शोध में यह सामने आया है कि क्वेरसेटिन और ग्लूकोज के छिड़काव से भिंडी की उपज 55 फीसदी बढ़ जाती है।

विज्ञापन


प्रियंका सिंह ने यह शोध विभाग के प्रो. शम्सुल हयात के मार्गदर्शन में किया। शोधार्थी प्रियंका सिंह ने भिंडी की दो किस्म नीलम और जूही पर शोध किया। फसल पर क्वेरसेटिन और ग्लूकोज का छिड़काव कर कैडमियम के प्रभावों को देखा। सभी प्रयोग प्राकृतिक परिस्थितियों में गमलों में किए गए।
विज्ञापन


बुलंदशहर, अलीगढ़ व आगरा में हुए शोध में पाया गया कि कैडमियम की बढ़ती मात्रा से भिंडी की वृद्धि, प्रकाश संश्लेषण और उपज में भारी गिरावट आती है। साथ ही भिंडी में हानिकारक रिएक्टिव ऑक्सीजन स्पीशीज (आरओएस) का स्तर बढ़ जाता है। इससे कोशिकाओं को नुकसान पहुंचता है। जब भिंडी की फसल पर निर्धारित मानक के हिसाब से क्वेरसेटिन और ग्लूकोज का छिड़काव किया गया तो कैडमियम के दुष्प्रभावों में उल्लेखनीय कमी देखी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

अलीगढ़ में पहली बार क्वेरसेटिन पर शोध किया गया है। क्वेरसेटिन और ग्लूकोज के छिड़काव से भिंडी का उत्पादन बढ़ाया जा सकता है, जिसकी कैडमियम से पैदावार कम होती है। - प्रो. शम्सुल हयात, वनस्पति विज्ञान विभाग, एएमयू

कैडमियम से एक क्विंटल भिंडी के उत्पादन में 60 फीसदी की गिरावट

प्रो. हयात ने बताया कि कैडमियम से एक क्विंटल में से 60 किलो भिंडी कम पैदा होती है। अगर भिंडी पर क्वेरसेटिन और ग्लूकोज का छिड़काव किया जाए तो एक क्विंटल में से 95 किलो भिंडी पैदा होगी। इससे किसानों को मुनाफा होगा। यह शोध प्रदूषित मिट्टी में फसल उत्पादन के लिए बेहद उपयोगी साबित हो सकता है।

कैडमियम क्या है
कैडमियम पृथ्वी की पपड़ी में पाया जाने वाला एक नरम, चांदी-सफेद, विषैला भारी धातु है। इसका उपयोग बैटरी, पेंट, प्लास्टिक स्टेबलाइजर्स और धातु कोटिंग में होता है। यह मिट्टी, हवा, पानी और भोजन में पाया जाता है। इसके संपर्क से फेफड़े, गुर्दे और हड्डियां प्रभावित हो सकती हैं।

खेतों तक कैसे पहुंचता है
फैक्टरी से निकलने वाला कचरा नदियों, नालों में पहुंच जाता है। जब इस पानी से सिंचाई होती है तो फसल में प्रभावित होती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed