फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Quarsi police arrested two criminals from Lucknow

Aligarh: क्वार्सी पुलिस ने गिरफ्तार किए लखनऊ के दो शातिर लुटेरे, तमंचे बरामद

Wed, 21 Sep 2022 12:57 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: अलीगढ़ ब्यूरो Updated Wed, 21 Sep 2022 12:57 AM IST
सार

सीओ तृतीय श्वेताभ पांडेय के अनुसार फ्लैटों के पास से संदिग्ध रूप से गढ़ी कनौरा आलमबाग लखनऊ के साहिल व हैदर अली उर्फ इमरान को पकड़ा गया। दोनों के पास तमंचे मिले।

विज्ञापन
Quarsi police arrested two criminals from Lucknow
arrest - फोटो : istock

विस्तार

महानगर की क्वार्सी पुलिस ने क्यामपुर के पास से लखनऊ के दो अपराधी गिरफ्तार किए हैं। इनके विषय में पता चला है कि वह लखनऊ में लूट को अंजाम देने के बाद ये यहां जेल रोड पर फ्लैट किराये लेकर डेरा डाले हुए थे और कपड़े बेचने की आड़ में किसी वारदात को अंजाम देने के इरादे से घूम रहे थे। पुलिस अब इनकी क्राइम हिस्ट्री तलाशने में जुटी है।
विज्ञापन


सीओ तृतीय श्वेताभ पांडेय के अनुसार फ्लैटों के पास से संदिग्ध रूप से गढ़ी कनौरा आलमबाग लखनऊ के साहिल व हैदर अली उर्फ इमरान को पकड़ा गया। दोनों के पास तमंचे मिले। उनके लखनऊ के पते को लेकर जब सवाल जवाब हुआ तो वे घुमाने लगे और बोले कि कपड़े बेचते हैं। मगर जांच में पाया कि इनमें से एक लखनऊ में लूट में शामिल अपराधी रहा है। यहां ये जेल रोड पर फ्लैट में किराये पर रह रहे थे। दिन में कपड़े बेचने का धंधा करते थे, और रात में वारदात के इरादे से घूम रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed