फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Quarsi Oberbridge Construction in Aligarh

Aligarh: ओवरब्रिज निर्माण में आई तेजी, सभी 12 पिलर हुए खड़े, मार्च 2026 तक तैयार होगा पुल

Fri, 22 Nov 2024 11:58 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Fri, 22 Nov 2024 11:58 AM IST
सार

रामघाट कल्याण मार्ग पर फरवरी 2024 से ओवरब्रिज का निर्माण कार्य शुरू हो गया था। 71.17 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाला ओवरब्रिज चार लेन का होगा, जिसकी लंबाई 627.793 मीटर होगी। ओवरब्रिज की चौड़ाई 16.8 मीटर होगी।

विज्ञापन
Quarsi Oberbridge Construction in Aligarh
क्वार्सी चौराहे पर चल रहा ओवरब्रिज निर्माण कार्य - फोटो : संवाद

विस्तार

अलीगढ़ महानगर में क्वार्सी चौराहे पर ओवरब्रिज के निर्माण में तेजी आ गई है। ओवरब्रिज के सभी 12 पिलर बनकर खड़े हो गए हैं। मार्च 2026 तक ओवरब्रिज बनकर तैयार हो जाएगा। इससे लोगों को जाम की समस्या से निजात मिल जाएगी।

विज्ञापन


क्वार्सी चौराहे से रोजाना करीब 35-40 हजार वाहनों की आवाजाही होती है। अतरौली, अनूपशहर, एटा रोड और मीनाक्षी पुल की तरफ से आने वाले वाहनों की वजह से अक्सर यहां जाम लग जाता है। ओवरब्रिज बनने से जाम की स्थिति खत्म हो जाएगी। रामघाट कल्याण मार्ग पर फरवरी 2024 से ओवरब्रिज का निर्माण कार्य शुरू हो गया था। 71.17 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाला ओवरब्रिज चार लेन का होगा, जिसकी लंबाई 627.793 मीटर होगी। ओवरब्रिज की चौड़ाई 16.8 मीटर होगी।

विज्ञापन

क्वार्सी चौराहे पर जाम लगता है। हालांकि, अभी भी जाम लग रहा है, लेकिन ओवरब्रिज बनने से जाम से छुटकारा मिल गया।- केके शर्मा, क्वार्सी चौराहा

विज्ञापन
विज्ञापन

क्वार्सी चौराहे पर ओवरब्रिज बनने से जाम से मुक्ति मिल जाएगी। यह काफी व्यस्त चौराहा हो गया है।-उमेश, क्वार्सी चौराहा

क्वार्सी चौराहा पर ओवरब्रिज का काम तेजी से चल रहा है। मार्च 2026 तक निर्माण कार्य पूर्ण करने का समय नियत है। 12 खंभे बनकर तैयार हो गए हैं।
- भूपेंद्र चौधरी, अवर अभियंता, राज्य सेतु निगम

क्वार्सी चौराहे पर चल रहे पुल का निर्माण कार्य में बने पिलर
ये भी जानें

  • चार लेन का होगा ओवरब्रिज
  • 627.793 मीटर लंबा होगा ओवरब्रिज
  • 16.8 होगी ओवरब्रिज की चौड़ाई
  • ओवरब्रिज की लागत 71.17 करोड़
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed