फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Quarrelsome people attack police team, inspector and constable injured

Aligarh News: झगड़ा करते लोगों का पुलिस टीम पर हमला, दरोगा-सिपाही घायल

Fri, 05 Dec 2025 02:40 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 05 Dec 2025 02:40 AM IST
विज्ञापन
Quarrelsome people attack police team, inspector and constable injured
थाना क्षेत्र के गांव रसेरा में बुधवार को दो पक्षों के बीच मारपीट-पथराव पर मौके पर पुलिस के पहुंचने पर दोनों पक्ष आपस में लड़ना छोड़कर पुलिस पर हमला कर दिया, जिसमें एक दरोगा और सिपाही घायल हो गए। पुलिस ने आठ लोगों के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा डालने व मारपीट की रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

गांव रसेरा में बुधवार की दोपहर करीब दो बजे थाना पुलिस को दो पक्षों के बीच जमीन विवाद को लेकर पथराव की सूचना मिली। इस पर दरोगा मोहन सिंह व दरोगा नितिन कुमार पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। दरोगा मोहन सिंह का आरोप है कि पुलिस को देखकर दोनों पक्ष आपसी लड़ाई छोड़कर पुलिस पर हमलावर हो गए, जिसमें एक पक्ष के कालीचरन शर्मा, बबलू शर्मा, श्याम शर्मा, बृजकिशोर शर्मा व दूसरे पक्ष के रमेशचंद शर्मा, धीरेश शर्मा, डालचंद शर्मा, सतवीर शर्मा ने पुलिस टीम पर एक राय होकर लाठी, डंडा, फर्सा, कुल्हाड़ी आदि से हमला कर दिया, जिसमें दरोगा मोहन सिंह और सिपाही अतुल कुमार घायल हो गए। पुलिस ने जैसे-तैसे भाग कर वापस चंडौस कोतवाली पहुंची।
विज्ञापन

पुलिस अधिकारी गांव में पहुंचे, आरोपी फरार
इसके बाद देर शाम को सीओ गभाना धनंजय सिंह व चंडौस कोतवाल प्रबल प्रताप सिंह ने गांव रेसरा का दौरा किया था। बुधवार की देर रात को पुलिस के साथ मारपीट करने व सरकारी काम में बाधा डालने वाले दोनो पक्ष के आठ आरोपियो के खिलाफ एसआई मोहन सिंह ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस अब आरोपियो की गिरप्तारी के लिए दबिश दे रही है. सभी आरोपी फरार बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

लंबे समय से चल रहा है जमीनी विवाद

ज्ञात रहे रेसरा में कालीचरन शर्मा व धीरज शर्मा के बीच काफी समय से जमीनी विवाद चल रहा था। मंगलवार दोपहर को दोनों पक्ष के लोगों में जमीन बंटवारे के बाद मारपीट व पथराव हो गया था। दोनों पक्षों के लोगों के घायल होने के साथ घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था। पुुलिस ने उस तीन तीन लोगों को हिरासत में लिया था, जबकि छह का शांतिभंग में चालान किया गया था।


वर्जन

रेसरा में बुधवार को दो पक्ष के झगड़े को शांत करने पुलिस गई थी, जहां दोनों पक्षों ने एकराय होकर पुलिस पर हमला बोल दिया, जिसमें एक दरोगा व सिपाही घायल हुए हैं। थाने के एसआई मोहन सिंह की तरफ से सरकारी कार्य में बाधा डालने और मारपीट में रिपोर्ट दर्ज कराई घई है।
धनंजय सिंह सीओ गभाना।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed