{"_id":"601469cf8ebc3ef915510ac7","slug":"quality-of-construction-will-not-be-able-to-hide-behind-plaster-aligarh-news-ali2549615103","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्लास्टर के पीछे नहीं छिपा सकेंगे निर्माण की गुणवत्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्लास्टर के पीछे नहीं छिपा सकेंगे निर्माण की गुणवत्ता
विज्ञापन
कमिश्नर गौरव दयाल ।
- फोटो : CITY OFFICE
सरकारी निर्माण कार्यों में घटिया ईंटें लगा कर प्लास्टर से उसको छिपाना अब आसान नहीं होगा। बेहद कम सीमेंट वाला प्लास्टर भी नहीं होगा। अब सभी सरकारी निर्माण कार्य में ओपन बिक्र (खुली ईंट) का प्रयोग होगा, जिसमें गुणवत्ता वाली ईंटों का प्रयोग होगा, बाहरी दीवारों पर प्लास्टर नहीं होगा। केवल अंदरूनी दीवारों पर प्लास्टर होगा। इससे पूरा निर्माण कार्य साफ साफ देखा जा सकेगा और गुणवत्ता की जांच आसानी से हो सकेगी।
मंडलायुक्त गौरव दयाल ने कहा कि इस संबंध में अगर किसी सरकारी विभाग को कोई परेशानी है तो वह इस समस्या को दूर करेंगे, लेकिन निर्माण कार्य अब इसी पैटर्न पर होगा। जिससे निर्माण की गुणवत्ता बनाए रखने में मदद मिलेगी। हाल ही में 50 लाख रुपये से ऊपर के निर्माण कार्यों की समीक्षा के दौरान मंडलायुक्त ने इस संबंध में निर्देश दिए। वर्तमान में मंडल में 18 संस्थाओं द्वारा 212 निर्माण कार्य जारी हैं, जिसमें 21 कार्य पूरे हो चुके हैं। गौर हो कि मंडलायुक्त ने बांदा में तैनाती के दौरान ओपन ब्रिक का प्रयोग कराया था। जिसके बाद निर्माण गुणवत्ता बेहतर हुई है।
मंडल में जारी निर्माण कार्य
1- लोक निर्माण विभाग के 38 निर्माण कार्य
2- उप्र. पुलिस आवास निगम के 10 निर्माण कार्य
3- यूपीआरएनएन के 16 निर्माण कार्य
4- सीएनडीएस के 16 निर्माण कार्य
5- उप्र राज्य सेतु निगम के 7 निर्माण कार्य
6- सिडको के 39 निर्माण कार्य
7- जल निर्माण खंड के 28 निर्माण कार्य
8- सिंचाई एवं जल संसाधन के 04 निर्माण कार्य
9- पैक्सपैड के 14 निर्माण कार्य
10- आवास विकास परिषद के 16 निर्माण कार्य
11- मंडी परिषद के 3 निर्माण कार्य
12- यूपी स्टेट प्रोजेक्ट कारपोरेशन के 12 निर्माण कार्य