फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Quack was running a clinic under the guise of a medical store.

Aligarh News: मेडिकल स्टोर की आड़ में क्लीनिक चला रहा था झोलाछाप

Sat, 26 Sep 2026 02:55 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 26 Sep 2026 02:55 AM IST
विज्ञापन
Quack was running a clinic under the guise of a medical store.
सीएचसी अधीक्षक डॉ. प्रवेंद्र कुमार ने बुढ़ासी रोड पर पंजीकरण व चिकित्सकीय शैक्षिक योग्यता के बिना शिवा मेडिकल स्टोर की आड़ में क्लीनिक चलाने वाले झोलाछाप पीडी वर्मा के विरुद्ध थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

सीएचसी अधीक्षक डॉ. प्रवेंद्र कुमार ने बताया कि लोकेश ने शिकायत की थी कि 14 सितंबर को झोलाछाप पीडी वर्मा द्वारा दी गई दवा से उसकी हालत बिगड़ गई। साथ ही झोलाछाप ने मिलीभगत वाली पैथोलॉजी से जांच करवाई थी, लेकिन चार दिन बाद लोकेश ने प्रतिष्ठित पैथोलॉजी से जांच करवाई तो जांच रिपोर्ट में काफी अंतर निकला। शिकायत की जांच करने के दौरान स्वास्थ्य विभाग की टीम को मेडिकल स्टोर की आड़ में पीडी वर्मा क्लीनिक चलाता मिला। संचालक से क्लीनिक का पंजीकरण व चिकित्सकीय शैक्षिक योग्यता संबंधी दस्तावेज मांगे तो वह नहीं दिखा सका। एसएचओ जोगेंद्र सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed