फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Public youth roasted with bullets

सरेआम युवक को गोलियों से भूना

Sun, 15 Sep 2019 11:51 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 15 Sep 2019 11:51 PM IST
विज्ञापन
Public youth roasted with bullets
सरेआम युवक को गोलियों से भूना, मौत
विज्ञापन

सादाबाद के राया तिराहे पर दिनदहाड़े हुई घटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
सादाबाद (हाथरस)। मोटरसाइकिल सवार युवकों ने रविवार की सुबह करीब 11 बजे गौतम नगर निवासी युवक को सरेआम गोलियों से भून दिया। इससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना के बाद हमलावर बाइक छोड़कर फरार हो गए। मौैके पर पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए शव को हाथरस भिजवाया। मृतक के पिता ने चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
रिपोर्ट के अनुसार, सादाबाद के गौतम नगर निवासी शुभम () उर्फ इलू पुत्र धनेंद्रमणि से करीब 15 दिन पहले अंकित और अंकुश पुत्रगण मोरमुकुट निवासी कूपा गली गौतम नगर सादाबाद ने मारपीट हुई थी। इसकी शिकायत धनेंद्रमणि ने मोरमुकुट से की थी तो उसने अपने बेटों को समझाने की बजाय शुभम को जान से मारने की धमकी दी। तब धनेंद्रमणि को कुछ लोेगों ने बताया कि वे लोग पहले भी अपने पड़ोस के एक लड़के को गोली मार चुके हैं। इससे धनेंद्रमणि डर की वजह से पुलिस से शिकायत नहीं कर सका।
विज्ञापन

रविवार को सुबह करीब साढ़े 11 बजे शाहिद उर्फ सेम निवासी आनंद नगर, सादाबाद ने अपने साथ बाइक पर शुभम को ले गया। जैसे ही वे लोग राया तिराहा पर पहुंचे, पहले से ही घात लगाए बैठे अंकित, अंकुश और इनके साथी लखन ने कृष्णा टॉकीज के सामने घेर लिया। शाहिद ने शुभम को गोली मारने के लिए तीनों से कहा। उसके बाद शुभम पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना के बाद चारों बाइक छोड़कर भाग गए। सूचना पर एसपी सिद्धार्थ शंकर मीणा और एएसपी सिद्धार्थ वर्मा पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने बाइक को कब्जे में ले लिया है। मृतक के पिता धनेंद्रमणि ने शाहिद उर्फ सेम, अंकित व अंकुश पुत्रगण मोरमुकुट, लखन पुत्र बच्चू सिंह निवासी हनुमान बगीची, सादाबाद के खिलाफ दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed