फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Public protest rally of Hindu society in Aligarh on adulteration of Prasad

तिरुपति बालाजी महाराज मंदिर: प्रसाद में मिलावट पर अलीगढ़ में फूटा गुस्सा, सड़क पर उतरा हिंदू समाज

Sat, 28 Sep 2024 10:06 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Sat, 28 Sep 2024 10:06 PM IST
सार

तिरुपति बालाजी महाराज मंदिर के प्रसाद में मिलावट को लेकर अलीगढ़ में हिंदू समाज सड़क पर उतर आया। जन आक्रोश रैली और धरना प्रदर्शन में हिंदू संगठनों ने अपनी भड़ास निकाली। 

विज्ञापन
Public protest rally of Hindu society in Aligarh on adulteration of Prasad
विश्व हिंदू परिषद द्वारा जन आक्रोश रैली में उपस्थित लोग - फोटो : संवाद

विस्तार

आंध्र प्रदेश के प्रसिद्ध तिरुपति बालाजी महाराज मंदिर के प्रसाद में मिलावट से हिंदू समाज के लोगों में काफी आक्रोश है। 28 सितंबर को इसके विरोध में हजारों लोग सड़क पर उतर आए। आक्रोशित लोगों ने कहा कि सनातन का अपमान अब किसी कीमत में बर्दाश्त नहीं होगा। आस्था को ठेस पहुंचाने वाले ऐसे लोगों को फांसी की सजा मिलनी चाहिए।

विज्ञापन


प्रसाद में मिलावट के विरोध में विश्व हिंदू परिषद की ओर से एसवी कॉलेज के क्रीड़ा मैदान में समस्त हिंदू समाज का आह्वान किया गया था। इस जन आक्रोश रैली और धरना-प्रदर्शन में अलीगढ़ विभाग के हाथरस जिले से भी बड़ी संख्या में हिंदू समाज के लोग पहुंचे हुए थे। इसमें महानगर, खैर, अतरौली के भी कार्यकर्ताओं का सैलाब उमड़ पड़ा। पूर्वाह्न 11:30 बजे कॉलेज का क्रीड़ा परिसर खचाखच भर चुका था। हर तरफ बस भगवा ही भगवा लहरा रहा था। 
विज्ञापन


आचार्य पवन वशिष्ठ ने कहा कि तिरुपति बालाजी मंदिर हिंदुओं की आस्था का प्रमुख केंद्र है, इसके बाद भी वहां के प्रसाद में मिलावट की गई। यह किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं करेंगे। गिलहराज मंदिर के महंत योगी कौशल नाथ ने कहा कि हिंदुओं की आस्था पर कुठाराघात करने वालों को फांसी मिलनी चाहिए। महामंडलेश्वर अन्नपूर्णा भारती ने कहा कि जब तक मिलावटखोरों को फांसी न मिले तब तक आंदोलन जारी रखा जाए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रांत समरसता प्रमुख जगवीर प्रसाद मिश्रा ने कहा कि अब हिंदू समाज जाग उठा है। विहिप के प्रांत संगठन मंत्री राकेश त्यागी ने कहा है हम देश पर मर मिटने के लिए तैयार रहते हैं। सरदार अमन सिंह ने कहा कि गुरु गोविंद सिंह ने तो हिंदू समाज की रक्षा के लिए अपने चारों बच्चे वार दिए थे। हम बलिदान से नहीं घबराते। कार्यक्रम की अध्यक्षता आरके जिंदल ने की। विहिप के मंत्री मुकेश राजपूत ने मिलावटी घी और खाद्य सामग्री न खरीदने की सभी को शपथ दिलाई। संचालन आरएसएस के विभाग प्रचार प्रमुख राज नारायण सिंह ने किया। 
जन सैलाब
उमड़ा सैलाब, हर तरफ दिखी ललकार
जन आक्रोश रैली में सिख समाज के लोग भी बड़ी संख्या में मौजूद थे। उन्होंने भी जो बोले सो निहाल से जोरदार गर्जना की। सिंधी समाज समेत शहर के सभी सामाजिक संगठनों के लोग भी मौजूद थे। जन आक्रोश रैली अचल रोड पुस्तक बाजार से होते हुए आगरा रोड पहुंची। आगरा रोड पर लंबी शृंखला बन गई। लोग घरों की छतों से रैली को देख रहे थे। दुबे का पड़ाव होते हुए रैली जीटी रोड पहुंची। यहां से जन आक्रोश रैली अचलताल स्थित रामलीला मैदान पहुंची। यहां पर अचलेश्वर मंदिर के सामने कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की। रामलीला मैदान में सभी संतों और विहिप के कार्याध्यक्ष दिनेश शास्त्री ने पदाधिकारियों के साथ मिलकर अधिकारियों को ज्ञापन दिया। 
रैली
इन्होंने भी किया संबोधित
कार्यक्रम में विभाग प्रचारक गोविंद, विभाग कार्यवाह योगेश आर्य, महानगर संघचालक अजय सराफ, महानगर प्रचारक विक्रांत, महानगर कार्यवाह रतन कुमार, बजरंग दल के संयोजक दीपक राजपूत, विभाग प्रचार प्रमुख भूपेंद्र शर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष विजय सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष कृष्ण कुमार लाला, मेयर प्रशांत सिंघल, महानगर अध्यक्ष ई. राजीव शर्मा, जिला महामंत्री शिव नारायण शर्मा, कोल विधायक अनिल पाराशर, शहर विधायक मुक्ता संजीव राजा, पूर्व विधायक रामसखी कठेरिया, प्रमेंद्र पाल सिंह गुड्डू, सुधीर शर्मा आदि ने अपने विचार रखे। महानगर मंत्री मयंक कुमार ने मंच व्यवस्था देखी।
 

अन्नपूर्णा भारती ने अनशन का ऐलान

महामंडलेश्वर अन्नपूर्णा भारती ने मंच से ही अनशन का ऐलान कर दिया। उन्होंने कहा कि यदि तिरुपति बालाजी के मंदिर के प्रसाद में मिलावट करने वालों पर तत्काल कार्रवाई नहीं होती है तो वह नवरात्र से अनशन शुरू कर देंगी। उन्होंने मंच से बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार के खिलाफ भी रोष जताया। जन आक्रोश रैली में भले ही क्रीड़ा स्थल पर कार्यकर्ताओं में जन आक्रोश दिखा, लेकिन शहर की सड़कों में पर जब कार्यकर्ता निकले तो सभी अनुशासित होकर निकले। ट्रैफिक व्यवस्था और दुकानदार आदि को किसी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ा।
उपस्थित समाज सेवी और अन्य
ग्रामीण, समाजसेवी और छात्रों ने भी दिखाया दम
समाजसेवी अंशुल राठौर के नेतृत्व में उनके आरके पुरम से भारी संख्या में समाजसेवी, ग्रामीण, व्यापारियों व छात्रों के साथ श्री वार्ष्णेय कॉलेज क्रीडा स्थल के लिये  निकले। जिसमें जन्मेश सिंह, मनी प्रताप सिंह, अभिजीत, नितिन, विशाल, आशू, मयंक उपाध्याय, निक्की, मयंक सोनी, रितिक, चंचल, शानू, पृथ्वी, मुकेश शर्मा, अरुण शर्मा आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed