आरएसएस के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में एनेक्सी परिसर में प्रमुख जन गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में डॉक्टर, सीए, अधिवक्ता, अध्यापक, व्यापारी, संत-पुजारी सहित समाज के विभिन्न वर्गों के लोग शामिल हुए।
मुख्य वक्ता विभाग प्रचारक गोविंद ने कहा कि समाज को बेहतर बनाने के लिए प्रत्येक व्यक्ति को स्वयं आगे आना होगा। उन्होंने देश की रक्षा, युवाओं के उज्ज्वल भविष्य और समाज के समग्र विकास के लिए सकारात्मक दिशा में कार्य करने पर जोर दिया। उन्होंने सभी नागरिकों से अनुशासन में रहने, अपने कर्तव्यों का पालन करने, स्वदेशी अपनाने और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इश दौरान नगर संघचालक डॉ. शिशुपाल, कार्यक्रम अध्यक्ष सत्यप्रकाश सिंह, जिला प्रचारक विश्वप्रताप सिंह, जिला कार्यवाह रामकरण सिंह, सह जिला कार्यवाह देवराज, राहुल सिंह, सुधीर बाबू आर्य, योगेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।