फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Provide earthing of Mkanaen , to avoid loss of life and property

मकानाें की अर्थिंग कराएं, जान-माल के नुकसान से बचें

Tue, 19 Jul 2016 01:17 AM IST
तरुण प्रताप सिंह
तरुण प्रताप सिंह Updated Tue, 19 Jul 2016 01:17 AM IST
विज्ञापन
Provide earthing of Mkanaen , to avoid loss of life and property
मकानाें की अर्थिंग कराएं, जान-माल के नुकसान से बचें
थोड़े से पैसे बचाने या अज्ञानतावश में लोग बिजली के हादसे हो रहे हैं। बारिश के दिनों में बिजली के हादसों में और भी इजाफा हो रहा है। लेकिन मकानों में अगर अर्थिंग करा ली जाए तो जनहानि से बचा जा सकता है। इतना ही नहीं तेज वोल्टेज आने पर उपकरण फुंकने की समस्या से भी निजात मिल जाएगी। इस मौसम में हो रहे बिजली के हादसों को लेकर मुख्य अभियंता बीएस गंगवार ने लोगों से मकानों में अर्थिंग और एमसीबी लगाने की अपील की है। उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने संयोजन ले रखे हैं या संयोजन लेने वाले हैं, वह मकानों में अर्थिंग करा लें। इसके अलावा उन्होंने मकानों में एमसीबी भी लगाने की सलाह दी।
विज्ञापन

मुख्य अभियंता ने बताया कि पहले संयोजन लेने से पहले बीएस फॉर्म भरवाया जाता था, जिसमें मकानों की अर्थिंग और लोड व उपकरणों की जानकारी दी जाती थी। लेकिन वर्तमान में विभाग ने बीएल फॉर्म की अनिवार्यता को समाप्त कर दिया है, जिससे मकानों में अर्थिंग आदि की जानकारी ही नहीं मिलती। उन्होंने कहा कि अगर मकानों में एमसीबी लगी है तो कोई भी फॉल्ट आने पर सिस्टम स्वत: ही बंद हो जाता है। यहां बता दें कि अर्थिंग पाइपों के द्वारा वाटर लेबल तक कराई जाती है, जिससे करंट जमीन में चला जाता है।
विज्ञापन

अर्थिंग से यह हैं फायदे
a अर्थिंग वाटर लेबल तक होती है, इससे करंट आने पर वह जमीन में चला जाता है
a शॉर्ट सर्किट या किसी अन्य कारण से करंट आने पर भी उपकरणों को फुंकते नहीं
a अर्थिंग और एमसीबी है तो करंट आने पर सिस्टम स्वत: ही बंद हो जाएगा

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed