फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Protest will continue till bonus is given: Sanjay Shukla

बोनस मिलने तक होता रहेगा प्रदर्शन : संजय शुक्ला

Tue, 20 Oct 2020 11:49 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 20 Oct 2020 11:49 PM IST
विज्ञापन
Protest will continue till bonus is given: Sanjay Shukla
बोनस न देने पर विरोध प्रदर्शन करते कर्मचारी। - फोटो : CITY OFFICE
रेलवे कर्मचारियों को बोनस न दिए जाने को लेकर मंगलवार को स्टेशन पर धरना-प्रदर्शन करते हुए जुलूस निकाला। जिसका नेतृत्व करते हुए यूनियन नेता एवं सीएमआई संजय शुक्ला ने कहा कि बोनस नहीं मिलेगा तो प्रदर्शन होता रहेगा। इस दौरान कर्मचारी काफ ी आक्रोशित नजर आए। ऑल इंडिया रेलवे मेंस फेडरेशन के आह्वान पर पूरे देश भर के रेलकर्मी बोनस डे मनाते हुए अपना विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं।
विज्ञापन

शाखा अध्यक्ष नार्थ सेंट्रल रेलवे मेंस यूनियन के नेतृत्व में आक्रोशित कर्मचारियों ने झंडा थामकर जोरदार नारेबाजी की। सरकारी फ रमानों को धोखा बताया। वक्ताओं ने कहा कि सरकार कोरोना संक्रमण काल की आड़ लेकर बारी-बारी से सुविधाओं को बंद कर कर रही है। जो न केवल सरकार की अवसरवादिता को दिखाता है, बल्कि रेलवे श्रमिक वर्ग को हतोत्साहित भी करता है। सभी कर्मचारियों ने शाखा अध्यक्ष के सानिध्य में संकल्प लिया कि बोनस हमारा हक है। यह कोई खैरात नहीं और इसे हम लेकर रहेंगे। रेलवे स्टेशन पोरा से मडराक तक भोजन अवकाश में इस प्रदर्शन को सफल बनाने का नेतृत्व शाखा अध्यक्ष हरीश चंद यादव, सहायक शाखा सचिव संजय कुमार ने किया। रेलवे स्टेशन दाऊद खां पर सीसी मेंबर मुकेश कुमार निमरा ने नेतृत्व किया। सोमना से कलुवा स्टेशन तक विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व शाखा अध्यक्ष अशोक कुमार ने किया। जिसमें सहायक महामंत्री जीके यादव, मंडल उपाध्यक्ष एनसीआरएमयू जेपी वार्ष्णेय, जगदीश चंद्र, मृत्युंजय कुमार, एचडी उपाध्याय, आरके अरोड़ा, राजकुमार, नंदलाल, शशि नगाइच, राजेश कुमार, रोहतास, दिनेश कुमार आदि प्रमुख रूप से शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed