{"_id":"6429d9c2f308f3e65a0e2bb4","slug":"protest-of-girl-students-at-vc-lodge-due-to-poor-quality-of-food-aligarh-news-c-2-ali1009-83359-2023-04-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: वीसी लॉज पर एएमयू छात्राओं का प्रदर्शन, प्रवोस्ट को हटाने की उठा रहीं मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: वीसी लॉज पर एएमयू छात्राओं का प्रदर्शन, प्रवोस्ट को हटाने की उठा रहीं मांग
Mon, 03 Apr 2023 01:08 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 03 Apr 2023 01:08 AM IST
सार
बेगम अजीजुन निसा हॉल की छात्राएं एकत्र होकर वीसी लॉज के सामने आ गईं और धरने पर बैठ गईं। छात्राओं का कहना है कि प्रोवोस्ट का रवैया खराब है। कई बार उनके खिलाफ मौखिक और लिखित शिकायत की, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई।
विज्ञापन
प्रवोस्ट को हटाने की मांग करतीं एएमयू छात्राएं
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (एएमयू) के बेगम अजीजुन निसा हॉल की छात्राओं ने भोजन की गुणवत्ता ठीक न होने, प्रोवोस्ट का रवैया खराब होने सहित अन्य दिक्कतों को लेकर वीसी लॉज के सामने धरना देकर प्रदर्शन किया। लॉज के सामने इफ्तार किया। कुलसचिव मोहम्मद इमरान के आश्वासन को भी छात्राओं ने दरकिनार कर दिया।
विज्ञापन
रविवार को दोपहर तीन बजे बेगम अजीजुन निसा हॉल की छात्राएं एकत्र होकर वीसी लॉज के सामने आ गईं और धरने पर बैठ गईं। छात्राओं का कहना है कि प्रोवोस्ट का रवैया खराब है। कई बार उनके खिलाफ मौखिक और लिखित शिकायत की, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। प्राेवोस्ट का मन छात्राओं की कठिनाइयों को जानने के लिए नहीं लग रहा है, क्योंकि वह छह साल से हॉल की प्रोवोस्ट हैं।
विज्ञापन
हॉस्टल से आने-जाने का समय अपने हिसाब तय करती हैं, जिसे चाहे जाने देती हैं और जिसे चाहे रोक लेती हैं। भोजन की गुणवत्ता काफी खराब है, जिसके बारे में भी शिकायत की जा चुकी है। छात्राओं ने कहा कि जब कुछ नहीं हुआ, तो आखिरकार उन्हें सड़क पर उतरना होगा।
विज्ञापन
छात्राओं ने वीसी लॉज के सामने रोजा खोला। इससे पहले छात्राओं को समझाने के लिए कुलसचिव मोहम्मद इमरान पहुंचे। उन्होंने छात्राओं को धरना खत्म करके हॉल जाने के लिए कहा, लेकिन उनकी बातों को छात्राओं ने अनसुनी कर दी। छात्राओं ने कहा कि केवल आश्वासन से नहीं, बल्कि ठोस कार्रवाई की दरकार है। देर रात तक छात्राओं को समझाने का प्रयास किया जाता रहा। दोपहर से ही वीसी लॉज पर पूरी प्रॉक्टोरियल टीम डटी रही।