फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Protest in chuharpur over marghat land

अलीगढ़ : मरघट की जमीन को लेकर चुहरपुर में धरना-प्रदर्शन

Tue, 05 Apr 2022 12:30 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 05 Apr 2022 12:30 AM IST
विज्ञापन
Protest in chuharpur over marghat land
मरघट की जमीन को लेकर चुहरपुर में लोगों ने प्रदर्शन किया। पुलिस अधिकारी द्वारा उनकी मांग को जिलाधिकारी तक पहुंचाने का आश्वासन मिलने के बाद शांत हुए। चुहरपुर के लोग मरघट की जमीन को लेकर सुबह धरने पर बैठ गए। प्रदर्शन भी किया। उनका कहना है कि उनके दादा-परदादा के जमाने से मरघट है और खतौनी एवं नक्शा में भी दर्ज है।
विज्ञापन

नगर निगम द्वारा बाउंड्री करा दी गई है। वहां पर नगर निगम कर्मी अपना सामान रखने लगे। बाद में गोदाम बना लिया है। इसकी शिकायत कई बार अधिकारियों से की गई लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। अधिकारियों ने कहा कि यह नगर निगम की जमीन है और खाली नहीं हो सकती। धरने की सूचना मिलने पर थाना बन्नादेवी के एसएचओ पहुंचे और आश्वासन दिया कि मांग को उच्चाधिकारियों तक पहुंचाएंगे। एसएचओ के आश्वासन के बाद धरना समाप्त हुआ। स्थानीय लोगों ने कहा कि मांग पूरी नहीं होने पर पुन: धरना प्रदर्शन करेंगे। इस मौके पर चंद्र प्रकाश मौर्य, डॉ. ओमकांत, राजकुमार, प्रदीप गौतम, नेपाली बाबू आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed