{"_id":"5c95fe7abdec2214355664b9","slug":"protest-continued-second-day-against-bjp-candidate-satish-gautam-outside-kalyan-singh-residence","type":"story","status":"publish","title_hn":"कल्याण के घर के बाहर दूसरे दिन भी सांसद प्रत्याशी का विरोध, सिंह समर्थकों ने गौतम का पुतला फूंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कल्याण के घर के बाहर दूसरे दिन भी सांसद प्रत्याशी का विरोध, सिंह समर्थकों ने गौतम का पुतला फूंका
Sat, 23 Mar 2019 03:08 PM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला ब्यूरो, अलीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, अलीगढ़
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sat, 23 Mar 2019 03:08 PM IST
विज्ञापन
विरोध प्रदर्शन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोकसभा चुनाव में अलीगढ़ सीट पर राजस्थान के राज्यपाल कल्याण सिंह के विरोध के बावजूद सतीश गौतम को भाजपा का टिकट मिलने के बाद कल्याण समर्थकों का विरोध जारी है। शनिवार को दूसरे दिन भी अतरौली से काफी संख्या में लोग यहां कल्याण सिंह के आवास मैरिस रोड राज पैलेस पहुंच गए। नाराज कार्यकर्ताओं ने राजस्थान के राज्यपाल कल्याण सिंह की गाड़ी रोकी और नारेबाजी की।
विज्ञापन
सतीश विरोधी नारेबाजी करते हुए वहां सतीश गौतम के पुतले भी फूंके। इस दौरान कल्याण सिंह अपने आवास के अंदर ही मौजूद रहे। सुबह से शुरू हुआ हंगामा दोपहर तक जारी था। बता दें कि कल्याण सिंह मौजूदा सांसद सतीश गौतम को टिकट का विरोध कर रहे थे और उन्होंने अपने रिश्तेदार ठा.श्यौराज सिंह को टिकट की पैरोकारी की थी।
विज्ञापन
टिकट मिलने के बाद शुक्रवार की सुबह जब सांसद सतीश गौतम बाबूजी से आशीर्वाद लेने उनके आवास पहुंचे तो उनके सुरक्षाकर्मियों ने बीमारी और आराम करने का हवाला देकर सतीश गौतम को गेट के अंदर नहीं घुसने दिया और दरवाजा तक बंद कर लिया। इसके बाद सतीश बाहर ही काफी देर इंतजार कर लौट आए।
विज्ञापन
दो दिन से चल रहे इस घटनाक्रम को लेकर अभी तक कल्याण सिंह की ओर से कोई टिप्पणी सार्वजनिक तौर पर या मीडिया में नहीं आई है। सभी उनकी प्रतिक्रिया का इंतजार कर रहे हैं।