फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Protest againt name changing proposal of Shekha lake

शेखा झील का नाम बदला तो अनशन

Wed, 06 Jan 2016 01:29 AM IST
जलाली (ब्यूरो)।
जलाली (ब्यूरो)। Updated Wed, 06 Jan 2016 01:29 AM IST
विज्ञापन
Protest againt name changing proposal of Shekha lake

शेखाझील को बर्ड सेंचुरी बनाये जाने के बाद उसके नए नामकरण को लेकर उपजा विवाद थम नहीं रहा, शेखाझील क्षेत्र विकास समिति के समूचे क्षेत्र के प्रतिनिधि ग्रामीणों ने मंगलवार दोपहर शेखा गांव में चौपाल का आयोजन किया। सभी अलग अलग गांव  के ग्रामीणों के विचार जाने, कार्यक्रम में महिलाओं ने भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया तथा शेखाझील पक्षी विहार के नाम की वकालत करते हुए अपनी सहमति जताई।

विज्ञापन

समिति के संयोजक संतोष सिंह ने कहा कि जिस प्रकार भरतपुर का घाना पक्षी विहार तथा एटा का पटना पक्षी विहार अपने क्षेत्र के नाम से जाना जाता है, ठीक उसी प्रकार जलाली क्षेत्र की शेखाझील को भी शेखाझील पक्षी विहार के रूप में ही पहचाना जाना चाहिए, जोकि वास्तव में इस क्षेत्र की अमूल्य धरोहर है, और जिसकी सुरक्षा और देखभाल के लिए क्षेत्रवासी भी सदैव तत्पर रहते हैं, हालांकि वह भारत के पहले पक्षी वैज्ञानिक डॉ सालिम अली का सम्मान करते हैं, जिसके लिए वह विभाग से चाहते हैं कि झील में बने हुए या नए बनाए जाने वाले पक्षी अनुसंधान केंद्र का नाम को डा.ॅ सालिम अली के नाम पर रख लिया जाए। 

विज्ञापन

चौपाल में गांव शेखा के रामप्रसाद, गणेशपाल सिंह, भवनखेडा के मास्टर भोला सिंह, अलहदादपुर के राकेश सिंह तथा शेखा की चंद्रवती, दानवती ने कहा कि झील के नाम से छेड़छाड़ को बर्दाश्त नहीं करेंगे चाहे इसके लिए आमरण अनशन ही क्यों न करना पडे़। इस दौरान वर्तमान प्रधान रणवीर सिंह, प्रदीप सिंह, धर्मपाल सिंह, सुरेश पाल सिंह, महीपाल सिंह, मुकेश, विनोद, पुष्पा देवी, ममता, रुकमा, मंजू देवी, नीतू तथा चंचल सहित एदलपुर, नगरियाभूड, अलहदादपुर, जिरौली हीरासिंह, दौलतपुर, दुम्हैरा, बहादुरगढी तथा नंदलालपुर गांव के लोग मौजूद रहे।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed