महानगर के कानपुर छोर के प्रवेश द्वार एटा चुंगी पर प्रस्तावित पुल का लोगों ने विरोध शुरू कर दिया है। यह विरोध स्थानीय दुकानदारों द्वारा किया जा रहा है, जिसमें कहा जा रहा है कि यह पुल धनीपुर साइड से शहर की ओर बनाया जाता अनुचित है, बल्कि इसके बजाय चौराहे का चौड़ीकरण व सौंदर्यीकरण कराया जाए। इसके बनने से इलाके का कारोबार प्रभावित होगा। इसे लेकर सोमवार सुबह वे कोल क्षेत्र के विधायक से मिलने पहुंचे। मगर मुलाकात नहीं हुई। इसके बाद कमिशभनरी में इस संबंध में ज्ञापन दिया गया है।
बता दें कि कोल क्षेत्र के भाजपा विधायक अनिल पाराशर के प्रस्ताव को शासन की प्राथमिकता वाली विकास परियोजनाओं में शामिल किया गया है। इस वर्ष के बजट में इस पुल के निर्माण को मंजूरी के संकेत हैं। इसके लिए डीपीआर आदि बनाए जाने का काम सेतु निगम के स्तर से किया जा रहा है मगर इस प्रस्तावित पुल के विरोध में दुकानदार आ गए हैं। इन दुकानदारों का कहना है कि पुल पहले क्वार्सी की ओर से आगरा रोड बाईपास की ओर प्रस्तावित था। मगर अब इसे जीटी रोड पर बनाया जा रहा है। कमिशभनरी में दिए ज्ञापन में उन्होंने इसे खारिज करने की मांग की है। इस दौरान उनके साथ कांग्रेस नेता विवेक बंसल, मौजूद रहे। ज्ञापन देने वालों में अशोक कुमार, मनु अग्रवाल, रिंकू शर्मा, हरीशबाबू, सत्यप्रकाश, प्रेमकिशोर शर्मा, सत्यप्रकाश आदि शामिल हैं।