फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   protest against mob lynching

श्रीराम के नाम पर नफरत फैलाकर मजहब को किया जा रहा बदनाम

Thu, 27 Jun 2019 01:24 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 27 Jun 2019 01:24 AM IST
विज्ञापन
protest against mob lynching
मॉब लिंचिंग के विरोध में कलेक्ट्रेट पर प्रर्दशन करते अमुवि के छात्र व सामाजिक संगठन के कार्यकर्? - फोटो : CITY OFFICE
अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के छात्रों सहित न्याय पसंद लोगों ने मॉब लिंचिंग के खिलाफ कलेक्ट्रेट के सामने प्रदर्शन किया और जिला प्रशासन के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा। इस दौरान मॉब लिंचिंग के शिकार झारखंड के तबरेज को इंसाफ देने की मांग की गई।
विज्ञापन

छात्र नेताओं ने कहा कि आज श्रीराम होते तो अफसोस कर रहे होते। उनके नाम पर लोग नफरत फैला रहे हैं। उनके नाम पर मजहब को बदनाम किया जा रहा है। झारखंड के तबरेज को 18 घंटे खंभे में बांधकर पीटा गया। जयश्री राम के नारे लगाने को कहा गया। मॉब लिंचिंग में प्रशासन के लोग भी शामिल थे। इसकी उच्चस्तरीय जांच होनी चाहिए। छात्र नेताओं ने राष्ट्रपति से इस मामले की न्यायिक जांच कराने और दोषियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की गई है। छात्र नेताओं ने दोषी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई करने एवं हत्या की धाराओं में मुकदमा दर्ज करने की मांग की है। इस अवसर पर एएमयू छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष फैजुल हसन, अबुल फराह शाजली, अयाज शेरवानी, आरिफ त्यागी आदि मौजूद थे। छात्रों के प्रदर्शन को लेकर एएमयू प्रॉक्टोरियल टीम के सदस्य चौकन्ना थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed